Samastipur

समस्तीपुर शहर में फिर सक्रिय हुआ कोढ़ा गिरोह, छिनतई की घटनाओं से बढ़ी चिंता; बैंक से निकलने पर लोगों को बनाया जा रहा निशाना

समस्तीपुर : शहर में चोरी, छिनतई और चेन स्नैचिंग की लगातार हो रही घटनाओं से लोगों की चिंता बढ़ गई है। बैंक से रुपये निकालकर घर लौटने वाले ग्राहकों से लेकर बाजार जाने वाली महिलाओं तक को बदमाश निशाना बना रहे हैं। इन घटनाओं के बीच शहर में एक बार फिर कोढ़ा गिरोह के सक्रिय होने की चर्चा तेज हो गई है। गिरोह के सदस्य लोगों को चकमा देकर, झांसे में लेकर और झोला व पर्स में ब्लेड मारकर रुपये और कीमती सामान उड़ा रहे हैं। वहीं, चेन स्नैचिंग की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। हाल के दिनों में हुई घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें : समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

बुधवार को काशीपुर स्थित एसबीआई की एडीबी शाखा से एक लाख रुपये निकालकर जा रही सेवानिवृत्त महिला शिक्षिका से केई इंटर स्कूल रोड में रुपये झपटकर बदमाश फरार हो गए। पीड़िता की पहचान नगर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी गली नंबर-1 निवासी उर्मिला देवी के रूप में हुई है। वहीं गुरुवार को बाइपास रोड बांध पर ई-रिक्शा से बाजार जा रही एक महिला के पर्स में ब्लेड मारकर दो हजार रुपये चोरी कर लिए गए। महिला के पर्स में कुल 20 हजार रुपये रखे थे।

रुपये गायब होने और पर्स फटने का एहसास होने पर महिला ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तीन सगी बहनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम तीनों को थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, उनके पास से चोरी के दो हजार रुपये बरामद हुए हैं।पकड़ी गई तीनों बहनें अंगारघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं और अंगारघाट स्टेशन के पास झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहती हैं। इनमें दो बालिग हैं, जबकि तीसरी की उम्र करीब 17 वर्ष बताई गई है। पीड़ित महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

चेन स्नैचिंग की घटनाओं से भी बढ़ी परेशानी :

शहर में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। मगरदही घाट के पास शुक्रवार को ई-रिक्शा सवार दो महिलाओं से चेन छिनतई की घटना हुई। वहीं, आठ अक्टूबर को एसपी आवास रोड में भी एक महिला से चेन छीन ली गई थी। इससे पहले मोहनपुर रोड में ई-रिक्शा पर सवार एक महिला का मंगलसूत्र काटने की घटना सामने आई थी। इस मामले में ई-रिक्शा पर सवार दूसरी महिला पर आरोप लगा था। सितंबर महीने में एसबीआई की एडीबी शाखा के बाहर भी एक महिला का बैग लेकर उचक्का फरार हो गया था। बैग में करीब 40 हजार रुपये रखे थे। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से बाजार और बैंक आने-जाने वाले लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

कोढ़ा गिरोह के दो सदस्य पहले हो चुके हैं गिरफ्तार :

नगर थाने की पुलिस ने सात अक्टूबर को चोरी की बाइक के साथ कोढ़ा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया था। दोनों ने दलसिंहसराय में छिनतई की चार घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी। उनके पास से 10 हजार रुपये नगद भी बरामद किए गए थे। बरामद बाइक पूर्णिया जिले से चोरी की गई थी।जितवारपुर हसनपुर और बहादुरपुर के सीमावर्ती इलाके में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया था। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज निवासी स्व. राज कुमार यादव के पुत्र राहुल कुमार यादव और महेश यादव के पुत्र उदय कुमार के रूप में हुई थी।

बैंक से निकलने वाले ग्राहकों पर रहती है नजर :

नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार के अनुसार बैंक से बड़ी रकम निकालकर जाने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। बदमाश बैंक परिसर से ही ग्राहकों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और मौका मिलते ही रुपये या सामान लेकर फरार हो जाते हैं। वहीं, भीड़भाड़ वाले बाजारों और ई-रिक्शा में सफर के दौरान भी पर्स व बैग काटकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। नगर थानाध्यक्ष ने लोगों से बाजार आने-जाने के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने खासकर बैंक से बड़ी रकम निकालने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बड़ी मात्रा में नगदी लेकर जाने के दौरान सुरक्षा की जरूरत हो तो पुलिस को पहले से सूचना दी जा सकती है। पुलिस की ओर से आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

2 घंटे ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

1 दिन ago