Samastipur

समस्तीपुर के 4.57 लाख पेंशनधारियों के खाते में 52.55 करोड़ रुपये अंतरित

समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 57 हजार 896 पेंशनधारियों के खाते में सितंबर 2026 की पेंशन और बकाया राशि का भुगतान किया गया। शनिवार को मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत पात्र लाभुकों को 1100 रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन राशि अंतरित की गई। समस्तीपुर जिले में कुल 52 करोड़ 55 लाख 68 हजार 300 रुपये डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के बैंक खातों में भेजे गए। इस कार्यक्रम का जिला स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारण किया गया।

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 85,388, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 27,286 और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 3,282 लाभुकों को राशि का भुगतान किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 2,29,453, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 42,024 और बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 70,463 लाभुकों के खातों में भी पेंशन राशि भेजी गई।

जीवन प्रमाणीकरण और आधार सीडिंग कराने की अपील :

जिलाधिकारी ने सभी पेंशनधारियों से अपना जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेशन) और आधार सीडिंग अनिवार्य रूप से कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे पेंशन का नियमित भुगतान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी और लाभुकों को राशि प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक सहित अन्य पदाधिकारी और पेंशनधारी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए 16 और 17 अक्टूबर को लगेगा विशेष कैंप

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने से छूट…

2 घंटे ago

पर्व-त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, SP ने क्राइम मीटिंग के दौरान दिये कई निर्देश; पंडालों में CCTV और सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने शनिवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग…

4 घंटे ago

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर समस्तीपुर सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय में…

4 घंटे ago

सं’दिग्ध हालात में जिला परिषद कर्मी की मौ’त, किराये के कमरे में मिला श’व; सदर अस्पताल पहुंचे DDC

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित लखना चौक के समीप शनिवार को जिला…

5 घंटे ago

समस्तीपुर से गुजरने वाली 18 ट्रेनें डायवर्ट, शहीद और अमरनाथ एक्सप्रेस का भी बदला रूट

लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग को लेकर ट्रेनों के परिचालन…

1 दिन ago

समस्तीपुर में सांप काटने के बाद पीड़ित युवक को जगाने बैठे थे, लेकिन देर रात अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हीं दो भाइयों को हमेशा के लिए सुला दिया

समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में गुरुवार की रात…

1 दिन ago