Samastipur

समस्तीपुर की सड़कों पर अचानक उतरी पुलिस, SP अरविंद प्रताप सिंह ने खुद संभाली कमान, एक-एक वाहनों की हुई जांच

समस्तीपुर : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला पुलिस की ओर से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एसपी अरविंद प्रताप सिंह खुद सड़क पर उतरे और शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर चल रही वाहन जांच का जायजा लिया। एसपी ने मगरदही घाट और मोहनपुर पुल चौक पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा की जा रही जांच का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजात की जांच की गई।

वाहनों में सवार लोगों से भी आवश्यक पूछताछ की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की डिग्गी सहित अन्य स्थानों की तलाशी ली। एसपी ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से जांच की जानकारी ली और उनकी कार्यप्रणाली का जायजा लिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के साथ शराब की तस्करी और शराबबंदी कानून के उल्लंघन को रोकने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों और पुलिस गश्ती दलों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से वाहन जांच करने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने का निर्देश दिया। शनिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा में बच्चे का झाला दिखाने के बहाने आभूषण दुकान में घुसा बदमाश, हथियार दिखाकर जेवर से भरा बाॅक्स लेकर हुआ फरार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरौत चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले इन 6 प्रखंडों में 5 से 10 अक्टूबर तक लगेगा जॉब कैंप, 150 पदों पर होगा युवाओं का चयन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय…

3 घंटे ago

रात से ही गायब 10 वर्षीय मासूम बच्चे का शव गाछी में मिला, पहुंची पुलिस; परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…

11 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

1 दिन ago

जीविका के 20 साल पूरे होने पर समस्तीपुर में ‘नीतीश संवाद कार्यक्रम’ आयोजित, डिप्टी-सीएम बोले- “जीविका ने बदली गांवों की तस्वीर”

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…

1 दिन ago

स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

समस्तीपुर : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छता ही…

1 दिन ago