समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की सुबह अर्धनग्न अवस्था में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई है। शव के पास ही युवती की जींस, शर्ट और चप्पल भी मिली है। शव की स्थिति और कपड़ों के अलग पड़े होने के कारण पुलिस दुष्कर्म की आशंका को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है। हालांकि, दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद हो सकेगी।
बता दें कि शुक्रवार सुबह चौर की ओर गए कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर कल्याणपुर थाने की पुलिस और सदर डीएसपी-2 संजय कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस के प्रारंभिक निरीक्षण में युवती के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि किसी वजनदार वस्तु से सिर पर प्रहार किया गया, जिससे सिर का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। युवती के शरीर पर इनर कपड़े थे, जबकि जींस और शर्ट शव के पास अलग रखे मिले। उसके पैरों की चप्पल भी घटनास्थल से बरामद हुई है। युवती की नाक में नथिया भी थी। हालांकि, मौके पर जुटे लोगों में से कोई उसकी पहचान नहीं कर सका। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों और अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर युवती की पहचान करने में जुटी है।
घटनास्थल मुख्य सड़क से करीब 50 मीटर अंदर बताया जा रहा है। यह इलाका बांध के रास्ते समस्तीपुर-दरभंगा जाने वाली बाईपास सड़क के आसपास स्थित है। यहां आमतौर पर लोगों की आवाजाही कम रहती है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया हो सकता है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने और कपड़े अलग पड़े होने के कारण पुलिस दुष्कर्म की आशंका समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के इलाके की छानबीन करने के साथ युवती की पहचान करने और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है। इस संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती को किसी दूसरे स्थान से लाकर यहां उसकी हत्या की गई है। दुष्कर्म की आशंका पर भी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद तथ्य सामने आएंगे। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।
समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…
समस्तीपुर : शहर में चोरी, छिनतई और चेन स्नैचिंग की लगातार हो रही घटनाओं से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…
समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…