Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री और होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी। कार्यक्रम में होली मिशन हाई स्कूल की मोहनपुर, काशीपुर, सतमलपुर एवं दलसिंहसराय शाखाओं के अधिकारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।

संस्था की संस्थापिका विभा देवी, होली मिशन हाई स्कूल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के प्रबंध निदेशक डॉ. धर्मांश रंजन, निदेशिका नैना रंजन, उपनिदेशक आकर्ष रंजन एवं प्राचार्य अमृत रंजन ने तीनों विभूतियों की तस्वीरों एवं प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद चारों शाखाओं के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

मौके पर डॉ. धर्मांश रंजन ने कहा कि महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य अमृत रंजन ने उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को कर्मशील बनने का संदेश देते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

Avinash Roy

Recent Posts

जीविका के 20 साल पूरे होने पर समस्तीपुर में ‘नीतीश संवाद कार्यक्रम’ आयोजित, डिप्टी-सीएम बोले- “जीविका ने बदली गांवों की तस्वीर”

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…

3 घंटे ago

स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

समस्तीपुर : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छता ही…

3 घंटे ago

कानून-व्यवस्था पर चिराग के बयान से गरमाई सियासत, समस्तीपुर पहुंचे डिप्टी-सीएम अनंत सिंह पर भी बोले- “पार्टी नजर बनाई हुई है”

समस्तीपुर : जीविका के बीस साल पूरे होने पर जेडीयू द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बुकिंग हुई शुरू…

त्योहारी सीजन में भीड़ से राहत के लिए समस्तीपुर और मुंबई के बीच स्पेशल एसी…

4 घंटे ago

नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करता था युवक, चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाने पर लोगों ने की पिटाई, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुईधारा चौक पर चोरी के संदेह में गुरुवार को…

8 घंटे ago

हसनपुर में स्कॉर्पियो से 28 कार्टून में लदी 242 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर हुआ फरार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के मंगलगढ़ में पुलिस ने गुप्त सूचना…

9 घंटे ago