Samastipur

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार को वारिसनगर थाना क्षेत्र से जुड़े दुष्कर्म के एक मामले में दोषी अभियुक्त को दस साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने पीड़िता को दो लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का भी आदेश दिया। मामले में दोषी करार दिए गए अभियुक्त मो. एकलाख उर्फ चांद अंसारी को भादवि 376 एवं पॉक्सो एक्ट के तहत सजा सुनाई गई। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायालय ने यह फैसला सुनाया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से एपीपी श्वेता कुमारी पोद्दार ने पक्ष रखा, जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने पैरवी की।

Avinash Roy

Recent Posts

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्यात से खुलेगा कारोबार व रोजगार का द्वार, MSME कार्यशाला में उद्यमियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

समस्तीपुर : स्थानीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, कारोबार के विस्तार और रोजगार सृजन…

4 घंटे ago