Samastipur

शिक्षा, रोजगार और पलायन-मुक्त मिथिला के संकल्प के साथ डॉ. धर्मांश रंजन ने MLC प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया नामांकन

होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर ने सोमवार को बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने समस्तीपुर के प्रसिद्ध थानेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद डॉ. रंजन होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर पहुंचे। वहां अपने पिता स्व. रति रंजन प्रसाद की स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपनी माता, चाचा सहित उपस्थित वरिष्ठजनों से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ दरभंगा के लिए रवाना हुए।

होली मिशन परिसर स्थित चुनाव कार्यालय से निकला उनका नामांकन काफिला दरभंगा प्रमंडल आयुक्त कार्यालय पहुंचा। काफिले में बड़ी संख्या में युवा मतदाता, समर्थक और शुभचिंतक शामिल हुए। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. धर्मांश रंजन ने कहा कि उनका मुख्य फोकस शिक्षा, रोजगार और पलायन की समस्या पर रहेगा। उन्होंने कहा कि मिथिला के युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की जरूरत है, ताकि उन्हें रोजगार और शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों की ओर पलायन न करना पड़े।

उन्होंने पलायन-मुक्त मिथिला, रोजगारोन्मुखी शिक्षा और स्नातक युवाओं के सम्मान को अपनी प्रमुख प्राथमिकताएं बताया। कहा कि निर्वाचित होने पर शिक्षकों, छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को बिहार विधान परिषद में मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे। डॉ. रंजन ने कहा कि उनका चुनाव अभियान किसी राजनीतिक दल के बजाय शिक्षा, रोजगार, युवा और मिथिला के विकास के मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने मतदाताओं से मुद्दों, विजन और युवा नेतृत्व को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि “शिक्षित समाज, सशक्त युवा, समृद्ध मिथिला और विकसित बिहार” के संकल्प के साथ चुनाव अभियान आगे बढ़ाया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

जन संवाद में समस्तीपुर डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद…

4 घंटे ago

रंगों में सजे बच्चों के सपने, ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग, बिहार शिक्षा परियोजना एवं सर्व शिक्षा अभियान, समस्तीपुर के तत्वावधान में…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय में सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 41 यूनिट रक्त संग्रहित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सनातन सेवा संस्थान द्वारा संचालित सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में रविवार को…

5 घंटे ago

ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा आयोजित शिविर में 25 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के सुजावलपुर स्थित एक्सपर्ट कोचिंग सेंटर परिसर में ग्रामीण रक्तदान…

5 घंटे ago

रोटी बैंक के बैनर तले छायागृह जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 16 युवाओं ने किया रक्तदान

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर प्रखंड के देसरी उर्फ शाहजहांपुर पंचायत के वार्ड संख्या 18 में रविवार…

5 घंटे ago

स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी कोषांगों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026…

6 घंटे ago