समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ स्थित काली स्थान के समीप सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान घाट नवादा निवासी राजकुमार पोद्दार के पुत्र राजेश कुमार पोद्दार के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार पोद्दार काली चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर पगड़ा के वार्ड संख्या 13 स्थित अपने नवनिर्मित मकान लौट रहे थे।
इसी दौरान रात करीब 8:10 बजे काली स्थान के समीप पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी मुकुल कुमार रंजन, दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल से दो खोखा और एक गोली बरामद किए जाने की जानकारी मिली है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…
बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…
समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…