Samastipur

कलेक्ट्रेट में आयोजित ‘जन संवाद’ में DM ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समय पर निष्पादन का निर्देश; भूमि विवाद, पेंशन, आवास और राशन कार्ड से जुड़े मामले आए सामने

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन डीएम को सौंपे। डीएम ने आवेदकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित और समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया।

जन संवाद में भूमि एवं राजस्व विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, बिजली आपूर्ति, सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले सामने आए। डीएम ने सभी आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन संवाद में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम लोगों की शिकायतों के समाधान में अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर निष्पादित होने वाले मामलों का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि जिन मामलों में स्थल निरीक्षण, जांच या विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की आवश्यकता है, उनमें भी समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर की गई कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने और समस्या के समाधान के बाद आवेदकों को इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना है, ताकि लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों का बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़े। कार्यक्रम में संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 घंटा ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्यात से खुलेगा कारोबार व रोजगार का द्वार, MSME कार्यशाला में उद्यमियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

समस्तीपुर : स्थानीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, कारोबार के विस्तार और रोजगार सृजन…

3 घंटे ago