Samastipur

शहर के चीनी मिल मोहल्ले से मधुबनी के युवक की बाइक चोरी, नगर थाने में दिया आवेदन

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के चीनी मिल मोहल्ले में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया है कि मधुबनी जिले के रहने वाले सरोज कुमार शहर में एक दवा कंपनी में कार्यरत हैं। वह चीनी मिल मोहल्ले में एक निजी होटल के समीप कमरा लेकर रहते हैं। रविवार की रात उन्होंने अपनी बाइक कमरे के परिसर में खड़ी की थी। सुबह उठने पर बाइक वहां से गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर उन्होंने नगर थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत की। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पांच पियक्कड़ों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए सभी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई कर…

1 घंटा ago

शिक्षा, रोजगार और पलायन-मुक्त मिथिला के संकल्प के साथ डॉ. धर्मांश रंजन ने MLC प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया नामांकन

होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर ने सोमवार…

17 घंटे ago

जन संवाद में समस्तीपुर डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद…

19 घंटे ago

रंगों में सजे बच्चों के सपने, ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग, बिहार शिक्षा परियोजना एवं सर्व शिक्षा अभियान, समस्तीपुर के तत्वावधान में…

19 घंटे ago

दलसिंहसराय में सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 41 यूनिट रक्त संग्रहित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सनातन सेवा संस्थान द्वारा संचालित सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में रविवार को…

19 घंटे ago

ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा आयोजित शिविर में 25 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के सुजावलपुर स्थित एक्सपर्ट कोचिंग सेंटर परिसर में ग्रामीण रक्तदान…

19 घंटे ago