Samastipur

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं करा सके पात्र लोगों को एक और मौका मिलेगा। इसके लिए जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर 16 और 17 अक्टूबर को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप अभियान चलाने और पात्र मतदाताओं का नाम निर्वाचक सूची में जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।

बैठक में बताया गया कि जिन पात्र मतदाताओं का नाम विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद प्रकाशित अंतिम निर्वाचक सूची में शामिल नहीं है और सतत अद्यतीकरण के दौरान भी उनका नाम दर्ज नहीं हो सका है, वे प्रपत्र-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियमानुसार पंजीकरण की कार्रवाई की जाएगी। बीएलओ को आवेदनों की सूची तैयार कर संबंधित मतदान केंद्र के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को प्राप्ति के साथ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए अलग से पंजी भी संधारित किया जाएगा।

विशेष कैंप के दौरान किए जाने वाले प्रमुख कार्यों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कैंप में प्रपत्र-6, 7 और 8 के साथ आवश्यक पंजी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है। प्रपत्र-6 भरने वाले आवेदकों और वर्तमान मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं से संबंधित विवरण एवं दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

डीएम ने बताया कि बीएलओ के कार्यों की निगरानी के लिए बीएलओ पर्यवेक्षकों की सहायता ली जाएगी। पर्यवेक्षक प्रतिदिन कार्यों का अनुश्रवण करेंगे और बीएलओ द्वारा संधारित पंजी का निरीक्षण करेंगे। वहीं, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को कैंप के दिन मतदान केंद्रों का भ्रमण कर कार्यों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है।

राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे स्वयं या अपने बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से कैंपों का भ्रमण कर बीएलओ को सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। बैठक में कुछ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने छठ पर्व के बाद भी विशेष कैंप आयोजित करने का सुझाव दिया।

बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष सूर्य शेखर प्रसाद मंडल, राजद के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान, जदयू के जिलाध्यक्ष मो. अनस रिजवान, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उपेंद्र नाथ तिवारी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके अलावा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 घंटा ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

2 घंटे ago