Samastipur

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा और भारत मौसम विज्ञान विभाग के संयुक्त सहयोग से 12 से 16 सितंबर 2026 तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दिनों में उत्तर बिहार के अधिकांश इलाकों में आसमान में गरज वाले बादल बनेंगे और कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है.

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 13 और 14 सितंबर को मानसून की सक्रियता में थोड़ा इजाफा देखने को मिलेगा. इस दौरान उत्तर बिहार के समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बादल विकसित होंगे. इन दोनों दिनों में रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी अथवा मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी.

आगामी दिनों में तापमान में बहुत बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. सुबह के वक्त वातावरण में आर्द्रता का स्तर 80 से 95 प्रतिशत तक रहेगा, जो दोपहर बाद कम होकर 55 से 65 प्रतिशत पर आ जाएगा.

पुरवैया हवा की रफ्तार 8 से 10 किमी प्रति घंटा

मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान क्षेत्र में मुख्य रूप से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी दिशा से हवाएं चलेंगी. हवा की औसत गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. नमी युक्त पुरवैया हवा चलने से सुबह और शाम के समय मौसम सुहाना रहेगा, लेकिन दोपहर में उमस का अहसास बना रह सकता है.

आगामी दिनों में तापमान में बहुत बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. सुबह के वक्त वातावरण में आर्द्रता का स्तर 80 से 95 प्रतिशत तक रहेगा, जो दोपहर बाद कम होकर 55 से 65 प्रतिशत पर आ जाएगा. मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान क्षेत्र में मुख्य रूप से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी दिशा से हवाएं चलेंगी. हवा की औसत गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. नमी युक्त पुरवैया हवा चलने से सुबह और शाम के समय मौसम सुहाना रहेगा, लेकिन दोपहर में उमस का अहसास बना रह सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

2 घंटे ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

2 घंटे ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

13 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

14 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

18 घंटे ago