Samastipur

विद्यापतिधाम रेलवे परिसर में चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर रेल पुलिस बल की हुई कार्रवाई

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाल] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर – बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन और स्मारक चौक के आसपास रेलवे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई की। जेसीबी की मदद से दुकानों के आगे बनाए गए टीन शेड और अन्य अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान आरपीएफ, जीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस के जवान तैनात रहे।

रेलवे प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को करीब पांच दिन पहले नोटिस जारी कर रेलवे की जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था। नोटिस मिलने के बाद अधिकांश दुकानदारों ने स्वयं ही दुकानों के आगे किए गए अस्थायी निर्माण को हटा लिया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद मंगलवार को रेलवे की टीम विद्यापतिधाम पहुंची और शेष बचे अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया। स्मारक चौक के समीप कुछ दुकानों के आगे टीन शेड और अन्य अस्थायी निर्माण अब भी मौजूद थे। रेलवे की टीम ने इन्हें चिह्नित कर हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान रेलवे की जमीन की मापी भी कराई गई और अतिक्रमण वाले स्थानों को चिह्नित किया गया।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान अंचलाधिकारी कुमार हर्ष, राजस्व अधिकारी अरुण कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष सूरज कुमार सहित आरपीएफ, जीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस के पदाधिकारी व जवान मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए स्टेशन और स्मारक चौक के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। हालांकि, अधिकांश दुकानदारों के पहले ही अतिक्रमण हटा लेने के कारण कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विवाद नहीं हुआ और अभियान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्टेशन और स्मारक चौक के आसपास दुकानों के आगे अस्थायी निर्माण और टीन शेड लगाए जाने से सड़क किनारे आवागमन की जगह कम हो गई थी। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी होती थी। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद स्टेशन और स्मारक चौक के आसपास का इलाका पहले की अपेक्षा अधिक खुला नजर आया। रेलवे अधिकारियों ने लोगों से रेलवे की जमीन पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि रेलवे की भूमि को अतिक्रमणमुक्त रखने के लिए आगे भी निगरानी और आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

30 मिनट ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

1 घंटा ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 घंटे ago