समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक के समीप संचालित एक निजी कोचिंग संस्थान के दो शिक्षकों समेत चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कोचिंग में पढ़ने वाले नाबालिग छात्रों को कथित तौर पर राजनीतिक गतिविधियों और जेन-जी आंदोलन (Gen Z Movement) में शामिल कराने और सरकारी व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन के लिए तैयार करने का आरोप लगाया है।उजियारपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश राजू के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में शिक्षक सह छात्र संगठन आइसा एवं आरवाईएफ नेता राहुल राय और रोहित पासवान समेत चार लोगों को आरोपित किया गया है।
बताया गया कि मंगलवार की शाम समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम उक्त कोचिंग संस्थान पहुंची। वहां छात्रों से पूछताछ करने के बाद मौके पर मौजूद शिक्षक रोहित पासवान और राहुल राय को पुलिस उजियारपुर थाना ले आई। थाना परिसर में एसपी के अलावा दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा और सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी कुमारी ने दोनों शिक्षकों से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षकों से इंटरनेट मीडिया पर वायरल एक वीडियो के संबंध में पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार, वीडियो को लेकर आरोप है कि 6 सितंबर को पटना में आयोजित छात्रों के एक कार्यक्रम में कोचिंग संस्थान से दर्जनों नाबालिग छात्रों को पैसे का लालच देकर ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में दोनों शिक्षकों समेत चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विस्तृत अनुसंधान का निर्देश दिया है।
इधर, सूचना मिलने पर भाकपा माले के दर्जनभर नेता और कार्यकर्ता थाना पहुंचे। उन्होंने दोनों शिक्षकों को निर्दोष बताते हुए उनकी रिहाई की मांग की। देर रात करीब 10 बजे दोनों शिक्षकों से निजी मुचलके का बांड भरवाकर उन्हें हिरासत से मुक्त कर दिया गया।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…
समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…
बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…
समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…
बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…