समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की निगाहें टिकी हैं। समस्तीपुर जिले में उपलब्ध पूर्व की जिला स्तरीय अधियाचना के अनुसार शिक्षक के 1086 पद रिक्त हैं। इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के हैं। कक्षा 6 वीं-8 वीं में 235 और कक्षा 11वीं-12 वीं में 170 पद रिक्त बताए गए हैं। जिला स्तर पर उपलब्ध विषयवार रिक्ति को देखा जाए, तो कक्षा 1 से 5 में सामान्य शिक्षक के 138 और उर्दू के 32 पद हैं।
कक्षा 6 से 8 में अंग्रेजी के 93, गणित-विज्ञान के 62, संस्कृत के 27, सामाजिक विज्ञान के 19, हिंदी के 18 और उर्दू के 16 पद रिक्त हैं। माध्यमिक में संस्कृत के सर्वाधिक पद कक्षा 9 वीं-10 वीं में सबसे अधिक 122 पद संस्कृत के हैं। इसके अलावा, अंग्रेजी के 39, हिंदी के 38, सामाजिक विज्ञान के 29 और उर्दू के 28 पद रिक्त हैं। नृत्य कला के 11, विज्ञान के 8, फारसी के 5 और अरबी के 3 पद भी शामिल हैं। अल्पदृष्टि बाधित तथा वाच्य व भाषा दिव्यांगता से संबंधित पद भी अधियाचना में शामिल हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…
समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…
समस्तीपुर : बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज…
समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…