समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी का मेला देखकर घर लौट रहे 19 वर्षीय युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। फायरिंग में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान वार्ड-7 निवासी बैद्यनाथ राय के पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है।
घटना रात करीब आधी रात की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार, रजनीश कुमार गांव की सीमा पर स्थित राजेंद्र चौक पर लगे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखने गया था। मेला देखकर वापस घर लौटने के दौरान कुछ युवकों ने उसका पीछा किया। रास्ते में उसे घेरकर बदमाशों ने गोली चला दी।
फायरिंग में रजनीश को तीन गोलियां लगीं। बताया गया कि एक गोली गले के पास जबड़े में लगी, जबकि दूसरी गोली पैर में लगी। तीसरी गोली जांघ के बगल से निकल गयी। गोली लगने के बाद भी युवक किसी तरह वहां से भागकर एक घर में जा घुसा। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गये।
घटना की जानकारी मिलते ही ताजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ ही वारदात के पीछे के कारणों और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। ताजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गोली लगने से एक युवक के घायल होने की सूचना मिली है। उसका पटना में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी में मेला देखने के दौरान कुछ लड़कों के साथ युवक के विवाद की बात सामने आयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में शामिल बदमाश की पहचान कर ली गयी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…
बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…