Samastipur

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। कागजातों के सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। इस संस्थान को नामांकन के लिए 50 सीटें आवंटित की गई हैं। संस्थान में 85 प्रतिशत सीटें राज्य कोटे और 15 प्रतिशत सीटें केंद्रीय कोटे के तहत आवंटित हैं। ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन के बाद मूल कागजातों की जांच होगी। इसके साथ ही 18 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के 5 राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में बेतिया, पूर्णियां, मधेपुरा, छपरा और समस्तीपुर शामिल हैं। इन कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक के रिक्त 366 पदों पर संविदा के आधार पर नियोजन को मंजूरी दी गई है। प्राचार्य डॉ. (प्रो.) एस.के. कर्ण ने बताया कि अगले 5 से 7 दिनों में 50 से 60 नए प्राध्यापक योगदान देंगे। इससे महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और चिकित्सा सेवाएं काफी मजबूत होंगी। प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होते ही पठन-पाठन का कार्य तुरंत शुरू हो जाएगा। इसके लिए संस्थान स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

Avinash Roy

Recent Posts

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

6 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

7 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

17 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

18 घंटे ago