समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का सर्वर डाउन हो जाने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इलाज कराने के लिए सुबह-सुबह अस्पताल पहुंचे मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया बाधित रहने के कारण ओपीडी में मरीजों की कतार बढ़ती चली गई। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से इलाज कराने पहुंचे मरीज और उनके परिजन तकनीकी समस्या के कारण परेशान नजर आए।
सदर अस्पताल में अब मरीजों के पंजीकरण और इलाज की प्रक्रिया आभा व्यवस्था से जुड़ी हुई है। ऐसे में आभा एप का सर्वर काम नहीं करने के कारण मरीजों की पर्ची बनाने में परेशानी उत्पन्न हो गई। ओपीडी के निर्धारित समय से ही सर्वर डाउन रहने के कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को पहले पंजीकरण कराने के लिए इंतजार करना पड़ा। कई मरीज काफी देर तक काउंटर के आसपास खड़े रहे और सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे।
ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे मरीजों के सामने सबसे बड़ी समस्या पर्ची बनवाने की रही। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण मरीजों को चिकित्सकों तक पहुंचने में देरी हुई। सरायरंजन से पहुंचे राम सोगारथ महतो का कहना था कि वे काफी दूर से सुबह ही अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन सर्वर की तकनीकी समस्या के कारण समय पर पंजीकरण नहीं हो सका। डीएस डॉ. गिरीश कुमार के अनुसार, सोमवार को करीब दो घंटे तक आभा एप का सर्वर डाउन रहा। इस दौरान ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया प्रभावित रही।
ओपीडी के समय मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण समस्या और गंभीर हो गई। पंजीकरण नहीं होने से मरीजों की भीड़ बढ़ती गई। हालांकि बाद में मरीजों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन की ओर से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू कर दी गई। इसके बाद मरीजों को पर्ची उपलब्ध कराकर चिकित्सकों से उपचार कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। डीएस ने बताया कि करीब दो घंटे तक आभा एप में तकनीकी समस्या रही। हालांकि दोपहर होते-होते आभा एप का सर्वर दोबारा काम करने लगा और ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया सामान्य हो गई। इसके बाद मरीजों को पंजीकरण कराने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…