Samastipur

बोनस बढ़ोतरी समेत मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस; पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण रोकने और खाली पदों पर भर्ती की मांग

समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय आह्वान पर बुधवार को यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर में बोनस ध्यानाकर्षण दिवस मनाया गया। इस दौरान रेल कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, रेलवे के निजीकरण पर रोक लगाने, खाली पदों पर अविलंब भर्ती करने, पद सरेंडर पर रोक लगाने तथा सातवें वेतन आयोग के आधार पर बोनस में बढ़ोतरी की मांग की।

कारखाना गेट पर दोपहर 12.15 बजे से 1.15 बजे तक गेट मीटिंग व धरना-प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने की भी मांग उठायी। वहीं, कारखाना कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं में शामिल BRN वैगन निर्माण का अधिक से अधिक कार्य स्थानीय रेल कर्मचारियों से कराने की मांग भी रखी गयी। यूनियन नेताओं का कहना था कि इससे कर्मचारियों को नियमित रूप से इंसेंटिव मिल सकेगा।

यूनियन के महासचिव मृत्युंजय कुमार ने बताया कि शाम करीब 4.30 बजे मुख्य कारखाना प्रबंधक से मिलकर कारखाना से संबंधित समस्याओं को उनके समक्ष रखा गया। मुख्य कारखाना प्रबंधक ने कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए BRN वैगन का कार्य कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कारखाना स्टोर शाखा के शाखा अध्यक्ष फुलेन्द्र पासवान ने की। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता ECREU के महासचिव मृत्युंजय कुमार रहे। कारखाना स्टोर शाखा की ओर से विपिन कुमार ने भी सभा को संबोधित किया।

मौके पर मंडल अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार, मंडल संयुक्त सचिव रोशन कुमार सिंह, मंडल संगठन सचिव दीपक कुमार, मंडल सहायक सचिव अविनाश कुमार रंजन, मंडल संयुक्त सचिव सोहन कुमार यादव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शाखा सचिव चंद्रप्रकाश, कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, संयुक्त सचिव लक्ष्मण कुमार व संतोष कुमार निराला, कार्यकारिणी अध्यक्ष अरविंद कुमार, संगठन मंत्री विपिन कुमार सहित सैकड़ों रेल कर्मचारी शामिल हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

8 मिनट ago

समस्तीपुर में दिनकर जयंती पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…

13 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 30 सितंबर तक नये स्कूलों में करना है योगदान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…

35 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, RYA ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में त्योहारी सीजन से पहले मिलावट का बाजार गर्म, जांच टीम नदारद; सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया भी धीमी

समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…

13 घंटे ago