Samastipur

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की पहल को लेकर जनसहयोग अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज विकास मंच की ओर से प्रखंड सहित दूसरे प्रदेशों में रह रहे लोगों से संपर्क कर प्रतिमा स्थापना के लिए सहयोग राशि जुटाई जा रही है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के पुणे शहर में रहने वाले शिवाजीनगर प्रखंड के विभिन्न गांवों के लोगों ने मंच के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह, सचिव सह सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, चंदन कुमार राय, रामकुमार सिंह सहित चार सदस्यीय टीम को पुणे बुलाकर सम्मानपूर्वक सहयोग राशि प्रदान की।

पुणे में आयोजित इस सहयोग अभियान में कुल 5 लाख 21 हजार 400 रुपये की राशि प्रदान की गई। विकास मंच के प्रति लोगों का उत्साह इस बात से भी स्पष्ट हुआ कि अलग-अलग गांवों से पुणे में रह रहे लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार राशि देकर प्रतिमा स्थापना में भागीदारी निभाई। विकासपुर बक्छेरा निवासी सिकंदर मंडल ने 2 लाख 1 हजार 100 रुपये, रहटौली निवासी पंकज सिंह ने 2 लाख 1 हजार रुपये, गनौली निवासी अशोक कुमार सिंह ने 11 हजार रुपये तथा औरा निवासी गुड्डू कुमार ने 11 हजार रुपये का सहयोग दिया।

इसी प्रकार विकासपुर बक्छेरा निवासी अजय कुमार मंडल ने 5 हजार 100 रुपये, दहियार निवासी नरेश मंडल ने 5 हजार 100 रुपये, शिहुली निवासी राजेश कुमार मंडल ने 5 हजार 100 रुपये, शिहुली निवासी गणेश मंडल ने 5 हजार 100 रुपये, रामभद्रपुर निवासी विकास कुमार मंडल ने 11 हजार रुपये, विकासपुर बक्छेरा निवासी रामबली मंडल ने 5 हजार 100 रुपये, परसा निवासी संतोष प्रभाकर ने 5 हजार 100 रुपये तथा विकासपुर बक्छेरा निवासी राधेश्याम मंडल ने 5 हजार 100 रुपये प्रदान किए।

विकासपुर बक्छेरा निवासी संतोष सिंह ने 5 हजार 100 रुपये, रमौल निवासी राजेश मंडल ने 5 हजार 100 रुपये, परवाना निवासी अरुण कुमार मंडल ने 5 हजार 100 रुपये, परवाना निवासी कमल किशोर मंडल ने 11 हजार रुपये, विकासपुर बक्छेरा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने 5 हजार 100 रुपये, बथनाहा निवासी मिथिलेश कुमार सिंह ने 5 हजार 100 रुपये तथा बथनाहा निवासी राजेश सिंह ने भी 5 हजार 100 रुपये का सहयोग दिया।

मंच के सचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का समाज और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके आदर्श आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं। उन्हीं के नाम से शिवाजीनगर की पहचान बनी हुई है, लेकिन यहां उनकी प्रतिमा नहीं है। इसी उद्देश्य से बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके विचारों और योगदान से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि पुणे में रहने वाले प्रखंड के लोगों ने महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज के आदर्शों से प्रेरित होकर प्रतिमा स्थापना अभियान में सहयोग किया है। मंच ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए अन्य लोगों से भी बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है।

Avinash Roy

Recent Posts

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

4 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

4 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

13 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

16 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

16 घंटे ago