समस्तीपुर : जिले में साइबर बदमाशों ने अलग-अलग तरीके अपनाकर दो लोगों से 6.51 लाख रुपये की ठगी कर ली। एक मामले में नाइजीरिया में रह रहे युवक की पहचान का दुरुपयोग कर उसके परिचित से 2.52 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। दूसरे मामले में 12 लाख रुपये के कपड़े और सोने के गहने देने का झांसा देकर महिला से 3.99 लाख रुपये की ठगी की गयी। दोनों मामलों में पीड़ितों ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज करायी है।
जानकारी के अनुसार साइबर ठगों ने एक महिला को 12 लाख रुपये मूल्य के कपड़े और सोने के गहने देने का लालच दिया। इसके बाद उससे यूपीआई के माध्यम से पहले 12 हजार रुपये मंगवाये गये। कुछ समय बाद ठगों ने महिला को धमकी भरे ऑडियो और वीडियो भेजकर डराया। इसके बाद अलग-अलग माध्यमों से उससे कुल 3.99 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर करा ली।
वहीं दूसरी ओर पटोरी थाना क्षेत्र के चकशाहो निवासी विजय शंकर प्रियदर्शी को गांव के ही नाइजीरिया में रह रहे एक युवक के नाम और फोटो से मैसेंजर पर संदेश भेजा गया। संदेश में युवक को आपराधिक मामले में गिरफ्तार किये जाने की बात कही गयी और आर्थिक मदद मांगी गयी। झांसे में आकर विजय शंकर ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये 2.52 लाख रुपये भेज दिये। बाद में युवक के परिजनों से बातचीत करने पर उसे साइबर ठगी का पता चला। साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ठगी में इस्तेमाल किये गये खातों एवं अन्य माध्यमों की जानकारी जुटायी जा रही है।
समस्तीपुर : जिले के गायक व म्यूजिक प्रोड्यूसर सुमित झा का नया देवी भक्ति गीत…
समस्तीपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र समस्तीपुर में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को लेकर बिहार पंचायत-नगर…
समस्तीपुर : झारखंड के जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में विगत 24…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के…
समस्तीपुर : बाढ़ की विभीषिका झेल चुके मोहनपुर प्रखंड के हरदासपुर इलाके में राहत वितरण…
समस्तीपुर : चार दिनों से चली आ रही सरकारी चिकित्सकों की हड़ताल मंगलवार को समाप्त…