समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आइसा ने मंगलवार को स्कूल ठीक करो अभियान चलाया। अभियान के तहत आइसा-आरवाईए के नेताओं ने शिक्षा भवन और कलेक्ट्रेट से करीब 500 मीटर दूर बीएड कॉलेज परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। संगठन के जिला सचिव सुनील कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष लोकेश राज, दीपक कुमार समेत अन्य छात्र नेताओं ने विद्यालय की स्थिति का जायजा लिया।
आइसा नेताओं ने बताया कि उक्त विद्यालय के पास न अपनी जमीन है और न ही भवन। पहले कच्चे मकानों में विद्यालय का संचालन किया जा रहा था। शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। छात्र नेताओं ने बताया कि अगस्त से विद्यालय को तिरहुत एकेडमी स्कूल में दो कमरों में शिफ्ट किया गया है, जहां सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई कराई जा रही है।आइसा नेताओं ने शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में कुल 33 कमरे हैं, जिनमें सात कमरे शिक्षा विभाग और भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा अधिग्रहित हैं, जबकि छह कमरे जर्जर स्थिति में हैं। इसके बावजूद विद्यालय को मॉडल स्कूल घोषित किया गया है।
संगठन ने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में विद्यालय का सुचारु संचालन कैसे होगा। विद्यालय के खेल मैदान के जीर्णोद्धार की भी जरूरत बताई गई। संगठन ने बताया कि इसी परिसर में दो प्राथमिक विद्यालयों को शिफ्ट मोड में जर्जर प्राचार्य आवास में संचालित किया जा रहा है। वहां छात्रों के बैठने और शिक्षकों के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। आइसा नेताओं ने कहा कि जिले में बड़ी मात्रा में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण है, लेकिन विद्यालयों के लिए जमीन और भवन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
तिरहुत एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान वर्ग कक्ष और अन्य मूलभूत सुविधाएं संतोषजनक पाई गईं। हालांकि, विद्यालय के खेल मैदान की साफ-सफाई और उसे व्यवस्थित करने की आवश्यकता बताई गई। आइसा नेताओं ने आरएसबी इंटर विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के नाम पर केवल रंग-रोगन और जीर्णोद्धार कर खानापूर्ति करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक की शिकायत के बावजूद कार्य पूरा नहीं हुआ और संबंधित संवेदक पर कार्रवाई भी नहीं की गई।
आइसा नेताओं ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से आरएसबी इंटर विद्यालय के अधिग्रहित कमरों को मुक्त कराने, भारत स्काउट एंड गाइड का कार्यालय विद्यालय परिसर से हटाने तथा लैब, प्रयोगशाला और पुस्तकालय के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही भूमिहीन और भवनहीन विद्यालयों के लिए जमीन चिह्नित कर स्थायी भवन निर्माण कराने की मांग की गई। इसको लेकर आइसा छात्र नेताओं ने बताया कि स्कूल ठीक करो अभियान पूरे जिले में जारी रहेगा। विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की बहाली और सुधार को लेकर संगठन आगे भी आंदोलन करेगा।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मारपीट और रंगदारी से जुड़े मामले में 11…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में सरकारी कार्यालयों के कामकाज को पारदर्शी, तेज और पेपरलेस बनाने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक सवार…