समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के स्तर से जारी कर दिया गया है। ई-शिक्षाकोष पर शिक्षक लॉगइन कर स्थानांतरण व आवंटित किए गए नए विद्यालय को देख सकते हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि स्थानांतरण में समानुपातिक स्थानांतरण 1234 तथा म्युचुअल (पारस्परिक ) स्थानांतरण 434 किया गया है। इस तरह 1668 शिक्षकों का अंतिम स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। डीपीओ ने बताया कि स्थानांतरित ऐसे शिक्षकों को 30 सितंबर तक नए स्कूल में योगदान करना है।
स्थानांतरित सभी शिक्षकों को 30 सितंबर तक हर हाल में अपने नए विद्यालय में योगदान करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है। बिहार शिक्षक स्थानांतरण नियमावली-2026 के तय प्रावधानों के तहत शिक्षकों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर ही यह पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। जिले में स्थानांतरण पाने के लिए कुल 2546 सरप्लस शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन जमा किया था।
आवेदन करने वाले कुल शिक्षकों में से 1668 शिक्षकों को विद्यालय का आवंटन कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर 878 शिक्षकों को इस प्रथम चरण में विद्यालय का आवंटन नहीं हो सका। शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन दिए गए विकल्पों और उनके मेधा अंक के आधार पर ही प्राथमिकता से स्कूल आवंटित किए गए।
डीईओ ने जानकारी दी कि सभी संबंधित शिक्षक ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर लागिन करके अपना स्थानांतरण आदेश आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। स्थानांतरित शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर नए पदस्थापन वाले विद्यालय में योगदान देना अनिवार्य है। आदेश मिलते ही शिक्षकों ने योगदान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…
समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…
समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…
समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और स्वच्छता सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पंचायत…
समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…