Samastipur

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक कार को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के बाद कार की तलाशी के दौरान उसके अंदर कुछ संदिग्ध पैकेट दिखाई दिए। इन पैकेटों में कथित रूप से गांजा होने की बात कही जा रही है। स्थानीय स्तर पर कार में भारी गांजा लदे होने की चर्चा जोरों पर है। बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त कार को लावारिस हालत में छोड़कर उसमें सवार दो युवक फरार हो गये।

इसके बाद कथित तौर पर स्थानीय लोगों द्वारा गांजा के लूट लेने की चर्चा है। हालांकि, इतनी बड़ी मात्रा में गांजा के कार में होने की पुलिस ने अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जब पुलिस पहुंची तो कार से कार्टून या अन्य कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे। डिवाइडर से टकराने के बाद कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हालांकि कार का एयर बैग खुलने से दोनों की जान बाल-बाल बच गयी। इसके बाद दोनों युवक कार को छोड़कर वहां से फरार हो गये। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसी दौरान कार के अंदर कार्टून में रखे कुछ पैकेट नजर आने की बात सामने आई। स्थानीय कुछ लोगों का दावा है कि पैकेटों में गांजा था। इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों द्वारा कार से पैकेट निकालकर ले जाने की चर्चा भी सामने आई है।

स्थानीय लोगों के बीच कार में करीब 200 किलोग्राम गांजा होने की चर्चा है, लेकिन इसकी वास्तविक मात्रा और पैकेटों में क्या सामग्री थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस की ओर से बरामदगी या गांजा होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर दुर्घटना के बाद की गतिविधियों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जाएगा। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार के नंबर प्लेट के आधार पर उसके स्वामी का पता लगाया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

2 घंटे ago

शहर के रामबाबू चौक पर चेन छिनतई के आरोप में पकड़ा गया युवक, आपसी समझौते के बाद पुलिस ने छोड़ा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से…

2 घंटे ago

शराब कारोबार समेत गोलीबारी व तोड़फोड़ के आरोपित छोटू सिंह गिरफ्तार, शंभूपट्टी चौक से गुप्त सूचना पर समस्तीपुर पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी, तोड़फोड़ और अवैध शराब कारोबार…

3 घंटे ago

BJP के कल्याणपुर दक्षिणी व पश्चिमी मंडल में नए अध्यक्ष नियुक्त; पार्टी विरोधी गतिविधियों व संगठनात्मक कार्यों में लापरवाही की शिकायतों के बीच बदलाव

समस्तीपुर : भाजपा के संगठनात्मक जिला समस्तीपुर उत्तरी के अंतर्गत कल्याणपुर दक्षिणी एवं कल्याणपुर पश्चिमी…

3 घंटे ago

उजियारपुर में हनुमान मंदिर से चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां चोरी, 1100 रुपये का चढ़ावा भी गायब

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और…

3 घंटे ago