Samastipur

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। नदी में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गोरहन नवादा के पास बूढ़ी गंडक नदी में अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। स्थानीय गोताखोरों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला गया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हाल के दिनों में किसी व्यक्ति के लापता होने की शिकायत तो दर्ज नहीं करायी गयी है। शव को सदर अस्पताल में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि मृतक के परिजनों की पहचान और तलाश की जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

3 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

11 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

14 घंटे ago