Samastipur

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 30 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें 20 मामलों का आपसी सहमति एवं कानूनी प्रावधानों के तहत मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष 10 मामलों में संबंधित पक्षकारों को अगली सुनवाई की तिथि के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। सुनवाई के दौरान एसडीओ ने दोनों पक्षों, विशेषकर बुजुर्ग माता-पिता और उनके बच्चों की दलीलें गंभीरता से सुनीं।

प्रस्तुत मामलों की बारीकी से समीक्षा करने के बाद उन्होंने कहा कि बुजुर्ग माता-पिता की सेवा और उनका भरण-पोषण बच्चों का कानूनी एवं नैतिक दायित्व है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीओ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने वाले संबंधित बच्चों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आदेश की अवहेलना करने पर नियमानुसार जेल भेजे जाने की कार्रवाई भी हो सकती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि भरण-पोषण से जुड़े मामलों का नियमानुसार और संवेदनशीलता के साथ त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। एसडीओ ने कहा कि पात्र लोगों को समय पर न्याय और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

59 मिनट ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

1 घंटा ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

2 घंटे ago

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

6 घंटे ago