Samastipur

धर्मांश रंजन द्वारा स्नातक मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान जारी, मोरवा व सरायरंजन के शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों व प्रबुद्धजनों से की मुलाकात

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक क्षेत्र में विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर स्नातक मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को समस्तीपुर जिले के मोरवा एवं सरायरंजन प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का दौरा कर धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर जी शिक्षक साथियों, स्नातक मतदाताओं एवं स्थानीय प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर संवाद किया गया।

मोरवा प्रखंड के राजकीय प्राथमिक मध्य विद्यालय सारणपुर टाडा (उर्दू) में मो. अख्तर, रामचंद्र सिंह, रमाशंकर राम समेत अन्य लोगों से मुलाकात हुई। इस दौरान आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद सरायरंजन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरपुर बढ़ेता पहुंचकर कमलेश कुमार राय, शिव कुमार एवं अमरेश शर्मा समेत अन्य लोगों से आत्मीय मुलाकात हुई। जनसंपर्क के दौरान स्नातक मतदाताओं की समस्याओं और क्षेत्र से जुड़े विषयों पर संवाद किया गया। अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर उनकी राय और सुझाव लिए जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

वाराणसी पहुंचे निशांत कुमार, योगी आदित्यनाथ के बारे में की भव‍िष्‍यवाणी; ब‍िहार की कानून व्‍यवस्‍था पर भी बोले

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार दो दिवसीय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दिखा दुर्लभ ‘जल बवंडर’, पानी की सतह से आसमान तक बनी कीप, देखें वीडियों… 

समस्तीपुर : 26 सितम्बर 2026 को समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में वॉटरस्पाउट का रोमांचक दृश्य देखा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘क्रिएटर मंच बिहार’ संगठन के पुनर्गठन और सदस्यता अभियान की बनी रणनीति

समस्तीपुर : क्रिएटर मंच बिहार की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट के सामने स्थित कर्मचारी…

17 घंटे ago

विभूतिपुर में दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की धारदार हथियार से गला रेतकर ह’त्या

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन टेकना चौक के समीप रविवार…

17 घंटे ago

BREAKING : कल्याणपुर में फर्जी चालान और अवधि समाप्त चालान पर बालू लदे दो ट्रक जब्त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात प्रशासन ने कार्रवाई…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : बच्चे को लेकर नदी में कूदने पहुंची महिला, लोगों ने बच्चे को झपटकर बचाया; फिर महिला ने नदी में लगाई छलांग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित बाजिदपुर रानी पुल के समीप रविवार की दोपहर एक…

19 घंटे ago