Samastipur

पटना में ADM के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, 70 लाख से ज्यादा कैश, 80 लाख के जेवर और 40 विदेशी घड़ियां मिलीं; समस्तीपुर सदर SDM भी रह चुके हैं RK दिवाकर

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सोमवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना के एडीएम सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी दानापुर की डिस्ट्रिक्ट सब-रजिस्ट्रार कुमारी स्वीटी के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. यह कार्रवाई दोनों के पटना और बेगुसराय स्थित आवास के साथ ही कार्यालयों पर की गई. दोनों आवासों से टीम को करीब 70 लाख से ज्यादा नकदी और और करीब 80 लाख रुपये कीमत के जेवर बरामद हुए हैं

नोट गिनने के लिए मशीन लाना पड़ा

नोट गिनने के लिए विजिलेंस की टीम को करेंसी काउंटिंग मशीन का भी सहारा लेना पड़ा. इसके अलावा पटना स्थित आवास से करीब 40 कीमती विदेशी घड़ियां भी बरामद हुई हैं. इनकी कीमत एक करोड़ से ज्यादा आंकी जा रही है. निवेश से जुड़े कागजात भी हाथ लगे हैं. ब्यूरो ने एक करोड़ छह लाख 85 हजार 900 रुपये की आय से अधिक संपत्ति का पता चलने के बाद एफआइआर दर्ज की है.

अभी कहां तैनात हैं रविंद्र

रविंद्र कुमार दिवाकर पहले गया में एसडीएम और सारण में डीपीआरओ के पद पर तैनात थे. करीब एक साल से पटना में एडीएम सप्लाई के पद पर तैनात थे. इस समय वह दानापुर के रूपसपुर थानाक्षेत्र मे नहर रोड स्थित कश्यप ग्रीनसिटी में एक अपार्टमेंट में किराये पर फ्लैट लेकर रह रहे हैं. उन्होंने इसी अपार्टमेंट में पेंटा हाउस समेत दो फ्लैट भी खरीदे हैं, जिनकी मेंटनेंस का काम चल रहा है.

नोटों का जखीरा मिला

आय से अधिक संपत्ति से जुड़े विजिलेंस पीएस केस नंबर 113/26 के सिलसिले में सोमवार को टीम ने कोर्ट से सर्च वारंट लिया और दोपहर में आवास और कार्यालय में एक साथ छापेमारी कर दी. पटना के साथ ही बेगुसराय में नगर थाना पोखरिया वार्ड संख्या-37 स्थित पैतृक आवास में पहुंची टीम को नोटों का जखीरा हाथ लगा.

विजिलेंस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों जगहों से 100 से ज्यादा 500 रुपये के नोट की गड्डियां बरामद हुई हैं. दंपति के कार्यालय पहुंची टीम को कुछ खास हाथ नहीं लगा है. विजिलेंस के मुताबिक, तलाशी के दौरान नकद और अन्य चल-अचल संपत्ति की बरामदगी से आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा भ्रष्टाचार का मामला और पुख्ता हुआ है.

पहले शिक्षक, फिर अफसर… अब बिहार में निगरानी की कार्रवाई के घेरे में दंपती; पति ADM तो पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार

एडीएम (आपूर्ति) रविंद्र कुमार दिवाकर ने अपने करियर की शुरुआत शिक्षक के रूप में की थी। वर्ष 2000 में शिक्षक की नौकरी से शुरुआत करने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में कदम रखा और अलग-अलग जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली। रविंद्र कुमार दिवाकर वर्ष 2009 में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में बहाल हुए। इसके बाद प्रोन्नति के साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियां बढ़ती गईं। कटिहार और दरभंगा में सीनियर डिप्टी कलेक्टर के रूप में सेवा देने के बाद वह सहरसा पहुंचे। वर्ष 2020 में उन्होंने समस्तीपुर में सदर एसडीएम के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद गया और पटना में फिर सीनियर डिप्टी कलेक्टर के पद पर रहे। पिछले साल अक्टूबर से वह पटना में एडीएम (आपूर्ति) के पद पर तैनात हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

6.31 करोड़ की ठगी, 4 गिरफ्तार और म्यूल अकाउंट में 90 लाख का लेन-देन… समस्तीपुर में कैसे खुला डिजिटल अरेस्ट का बड़ा राज?

समस्तीपुर : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक व्यक्ति से 6.31 करोड़ रुपये की साइबर…

23 मिनट ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाने पर 14 कांडों में जब्त 1 हजार 605 लीटर विदेशी शराब का हुआ विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में सोमवार को 14 कांडों में जब्त शराब का विनष्टीकरण…

1 घंटा ago

ज्ञान गौरव जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की चौथी वार्षिक आमसभा संपन्न, 82.55 लाख का हुआ कारोबार

समस्तीपुर : ज्ञान गौरव जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड (टीएलसी) की चौथी वार्षिक आमसभा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज, 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होंगी प्रतियोगिताएं

समस्तीपुर : जिले में विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त ईसीजी जांच, हृदय रोग की पहचान होगी आसान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के…

7 घंटे ago