Samastipur

दलसिंहसराय थाना के खिलाफ CPI(M) का अनिश्चितकालीन धरना, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और लंबित मामलों में गिरफ्तारी की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय–विद्यापतिनगर लोकल कमिटी के तत्वावधान में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने बुधवार को दलसिंहसराय थाना के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने एनएच-28 दलसिंहसराय चौराहे से जुलूस निकाला। गुदरी रोड व थाना रोड होते हुए जुलूस अंचल परिसर स्थित धरना स्थल पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरना में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता कामरेड रामसेवक राय ने की।

सभा को संबोधित करते हुए माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य व विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने अशोक कुमार के साथ कथित मारपीट के मामले में दरोगा नईम अंसारी व चौकीदार उमेश पासवान के निलंबन की मांग की। उन्होंने केवटा पंचायत के कागपुर निवासी अजित कुमार हत्याकांड के आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही। साथ ही पुलिस प्रशासन की कार्यशैली का मामला सदन में उठाने की बात कही।

धरना के दौरान पार्टी नेताओं ने सुनील पोद्दार के आवेदन पर निष्पक्ष कार्रवाई करने, केवटा की पीड़ित लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी में हो रही देरी के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और पुलिस की कार्यशैली से आम लोगों में भय व आक्रोश का माहौल है।

सभा को माकपा राज्य कमिटी सदस्य व दलसिंहसराय–विद्यापतिनगर लोकल कमिटी की अंचल सचिव नीलम देवी, जिला सचिव मंडल सदस्य विधान चंद्र, जिला कमिटी सदस्य दिनेश पासवान, मनोज कुमार, महेंद्र सिंह, रंजीत राय, रामनाथ महतो, रामबालक राय, नरेश दास सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। मौके पर अरविंद राय, रामएकबाल दास, महेंद्र सिंह, अर्जुन राय, खदेरन पासवान, अमरकांत कुशवाहा, सुनील सिंह, शंभु पासवान, रामबरन सहनी, श्याम शाह, राजकुमार राम, अजित राय की पत्नी, अशोक महतो, श्रवण शाह, साबिता देवी, एसएफआई छात्र नेता कुन्दन यादव, नवनित कुमार, दीपक कुमार, कुन्दन कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। पार्टी नेताओं ने कहा कि जब तक कथित रूप से दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और लंबित मामलों में न्यायसंगत कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

कार में छिपाकर ले जाई जा रही 166.68 लीटर शराब शहर के आदर्शनगर में जब्त, कार के इंजन और चेसिस नंबर घिसे मिले

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में शराब तस्करी का मामला सामने आया है।…

2 घंटे ago

शहर के बहादुरपुर में ATM कार्ड बदलकर महिला के 25 हजार रुपये उड़ाये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 16 पुड़िया स्मैक के साथ सात युवक गिरफ्तार, FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क किनारे मिर्जापुर चौक…

4 घंटे ago

शहर से सटे मोहनपुर में आलू की बुआई के दौरान जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, मां-बेटे समेत चार जख्मी; एक घायल की हालत गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में जमीन विवाद को…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय में अधेड़ की पीट-पीटकर ह’*त्या, गांव के कुछ लोगों पर आरोप; छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक दुर्घटना में एक साथ 3 युवकों की मौत के बाद सड़क जामकर आगजनी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में भीषण…

16 घंटे ago