समस्तीपुर : बिहार में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, परीक्षा में अनियमितता और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की ओर से 20 अगस्त को दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-युवा संसद का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मिथिला जोन के विभिन्न क्षेत्रों से छात्र-युवाओं के जुटने का दावा किया गया है। इसे लेकर सोमवार को समस्तीपुर में आइसा-आरवाईए की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को आरवाईए के जिला सचिव रौशन कुमार, आइसा जिला सचिव सुनील कुमार, आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज, जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी, आरवाईए नगर सचिव कुंदन यादव और जिला कमेटी सदस्य मुकेश कुमार गुप्ता ने संबोधित किया।आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि शिक्षा और रोजगार के सवाल को लेकर छात्र-युवा संसद अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी तथा रोजगार के मुद्दे को लेकर चल रहे आंदोलनों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी विश्वविद्यालय मुख्यालयों पर छात्र-युवा संसद आयोजित करने की योजना है।
आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि छात्र-युवा परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, पेपर लीक और एनटीए की कार्यप्रणाली सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के निजीकरण और बाजारीकरण, फीस वृद्धि, सरकारी विद्यालयों की बदहाली और सम्मानजनक रोजगार जैसे मुद्दों को भी आंदोलन से जोड़ा जाएगा।
आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज और आरवाईए नगर सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न सवालों को लेकर संघर्ष को बिहार के विश्वविद्यालयों और स्कूलों तक ले जाया जाएगा। उन्होंने छात्र-युवाओं से 20 अगस्त को दरभंगा में होने वाली छात्र-युवा संसद में बड़ी संख्या में शामिल होकर शिक्षा, परीक्षा और रोजगार के सवाल पर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की।
समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के अशरफपुर सुपौल गांव में पुलिस ने…
बिहार के बेतिया के नौतन प्रखंड के डबरिया मकरीटोला गांव से एक ऐसी तस्वीर सामने…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर में शाम राष्ट्रीय कवि संगम के बैनर तले…
सांकेतिक तस्वीर : सोर्स गूगल समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित रूट अलाइनमेंट को लेकर…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खेसराहा गांव में अवैध मिट्टी खनन…
बिहार सरकार हर महीने की 10 तारीख को 'बिहार पेंशन दिवस' के तौर पर मनाती…