Bihar

बिहार: पिता की अंतिम विदाई का अनोखा अंदाज, शवयात्रा में बज रहे थे ढोल-नगाड़े, नाच रहे थे डांसर

बिहार के बेतिया के नौतन प्रखंड के डबरिया मकरीटोला गांव से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. यहां 108 वर्षीय बुजुर्ग छठु पटेल की अंतिम यात्रा सामान्य शवयात्रा से बिल्कुल अलग नजर आई. अंतिम विदाई के दौरान ढोल-नगाड़े बजाए गए, गाजे-बाजे के साथ आर्केस्ट्रा कलाकार डांस करते हुए शवयात्रा के पीछे-पीछे चले.

गाजे-बाजे के साथ निकली शवयात्रा:

आमतौर पर किसी की मौत के बाद अंतिम यात्रा गम और मातम के माहौल में निकाली जाती है, लेकिन इस बार नजारा पूरी तरह अलग था. शवयात्रा में सबसे आगे छठु पटेल का पार्थिव शरीर था, जबकि पीछे संगीत और नृत्य की धूम मची हुई थी. रास्ते में जमा लोगों ने इस अनोखे दृश्य का वीडियो बनाया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या कहते हैं मृतक के पुत्र:

परिवार के अनुसार यह सब मृतक की इच्छा के अनुरूप किया गया. मृतक के पुत्र मुकेश पटेल ने बताया कि उनके पिता की उम्र 108 वर्ष थी और उनकी स्पष्ट इच्छा थी कि निधन के बाद अंतिम विदाई मातम के माहौल में न होकर उत्सव की तरह हो. पिता की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए परिवार ने गाजे-बाजे और आर्केस्ट्रा के साथ शवयात्रा निकालने का फैसला किया.

पिता की क्या थी अंतिम इच्छा:

मुकेश पटेल ने कहा कि पिता हमेशा खुशमिजाज स्वभाव के थे और उन्होंने खुद कहा था कि उनकी विदाई में गम नहीं, बल्कि खुशी का माहौल होना चाहिए. परिवार ने इस इच्छा का सम्मान करते हुए पूरी व्यवस्था की. गांववालों और आसपास के लोगों ने भी इस अनोखे अंदाज को देखा और कई लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया.

ग्रामीणों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं:

हालांकि, अंतिम संस्कार के दौरान आर्केस्ट्रा और डांस कराने को लेकर इलाके में मिश्रित प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे पारंपरिक रीति-रिवाजों से अलग मान रहे हैं, जबकि परिवार इसे बुजुर्ग की अंतिम इच्छा का सम्मान बताते हुए सही ठहरा रहा है. स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर चर्चाएं जारी हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा और रोजगार के सवाल पर 20 अगस्त को दरभंगा में छात्र-युवा संसद, आइसा-आरवाईए ने छात्र-युवाओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की

समस्तीपुर : बिहार में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, परीक्षा में अनियमितता और बेरोजगारी के मुद्दे…

1 घंटा ago

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे रूट के विरोध में आर-पार की लड़ाई, सरायरंजन के ग्रामीण 13 अगस्त से करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन

सांकेतिक तस्वीर : सोर्स गूगल समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित रूट अलाइनमेंट को लेकर…

5 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अवैध मिट्टी खनन से बने गड्ढे में डूबकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत, रातभर खोजबीन के बाद सुबह पानी भरे गड्ढे से मिला शव

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खेसराहा गांव में अवैध मिट्टी खनन…

6 घंटे ago

सम्राट चौधरी ने एक करोड़ लोगों को खाते में भेजा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अफसरों को एक आदेश भी

बिहार सरकार हर महीने की 10 तारीख को 'बिहार पेंशन दिवस' के तौर पर मनाती…

6 घंटे ago

बिहार में अब सरकारी स्कूलों को गोद ले सकेंगे NRI और पूर्व छात्र, JEE-NEET की कोचिंग फ्री

बिहार के 73 हजार से भी अधिक सरकारी विद्यालयों के पूर्ववर्ती छात्र, आम नागरिक, एनआरआई,…

7 घंटे ago