समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खेसराहा गांव में अवैध मिट्टी खनन के कारण बने गहरे गड्ढे में डूबने से 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गयी। मृतक की पहचान गांव निवासी अशोक शर्मा के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। बारिश के बाद मिट्टी खनन से बने गहरे गड्ढे में पानी भर गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से जारी अवैध खनन की वजह से जमीन गहरी खाई में तब्दील हो गयी थी, जो हादसे का कारण बनी। रविवार को शिवम घर के पास लगे हाट बाजार जाने के लिए निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रातभर तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। सोमवार सुबह ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में उपलाते शव पर पड़ी। इसके बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, जिस जमीन पर मिट्टी खनन के बाद गहरा गड्ढा बना है, उस पर वर्ष 2016 में बिहार सरकार ने 13 भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए वासगीत पर्चा दिया था। पर्चा मिलने के बावजूद जमीन पर कथित रूप से मिट्टी का अवैध खनन जारी रहा। पर्चाधारियों और ग्रामीणों द्वारा विरोध व शिकायत किये जाने के बावजूद खनन पर रोक नहीं लग सकी।
ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन के कारण जमीन पर कई जगह गहरे गड्ढे बन गये हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से हादसे का खतरा बढ़ गया था। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते खनन पर रोक लगायी जाती और गड्ढों को भरवा दिया जाता तो शिवम की जान बच सकती थी। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, अवैध मिट्टी खनन में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई करने और गांव में बने सभी जानलेवा गड्ढों को तत्काल भरवाने की मांग की है।
सांकेतिक तस्वीर : सोर्स गूगल समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित रूट अलाइनमेंट को लेकर…
बिहार सरकार हर महीने की 10 तारीख को 'बिहार पेंशन दिवस' के तौर पर मनाती…
बिहार के 73 हजार से भी अधिक सरकारी विद्यालयों के पूर्ववर्ती छात्र, आम नागरिक, एनआरआई,…
समस्तीपुर : सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद पटोरी थाना क्षेत्र के सात…
समस्तीपुर/पटोरी : पटोरी थाने की पुलिस ने रविवार को अशरफपुर सुपौल गांव में प्रमोद साह…
समस्तीपुर/सरायरंजन : उच्च विद्यालय सरायरंजन के सभागार में रविवार को अखिल भारतीय कुर्मी चेतना मंच…