Samastipur

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से डॉक्टर व लैब टेक्नीशियन की मौ’त, तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया चौक के निकट शनिवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एकडारा गांव निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार और भरपुर गांव निवासी 22 वर्षीय कुणाल कुमार के रूप में हुई है। कुणाल दलसिंहसराय के प्रखंड कार्यालय रोड स्थित एक लैब में लैब टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत था।

परिजनों के अनुसार, शनिवार रात कुणाल लैब बंद करने के बाद डॉ. गौतम कुमार और एक अन्य युवक के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सिंघिया चौक के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

20 वर्षों से चला रहे थे क्लिनिक

डॉ. गौतम कुमार पिछले करीब 20 वर्षों से पंचवटी चौक पर होम्योपैथिक क्लिनिक चला रहे थे। लंबे समय से क्षेत्र में चिकित्सा सेवा देने के कारण स्थानीय लोगों के बीच उनकी अच्छी पहचान थी। उनकी मौत की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

ट्रक व बाइक जब्त, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

घटना की सूचना मिलने पर विभूतिपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व बाइक को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक युवक घायल है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से हड्डी के डॉक्टर की कमी से जूझ रहा समस्तीपुर सदर अस्पताल, पोस्टिंग के बाद भी योगदान देने नहीं पहुंचे डॉक्टर

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी मरीजों के…

53 मिनट ago

सरकारी राशि के दुरुपयोग और अनियमितताओं को लेकर मोरदीवा के मुखिया रामाधार सिंह को पद से हटाने की अनुशंसा, DM ने आयुक्त को भेजा प्रस्ताव

समस्तीपुर : सदर प्रखंड की ग्राम पंचायत राज मोरदीवा के मुखिया रामाधार सिंह की मुश्किलें…

1 घंटा ago

रोसड़ा को भीषण जाम से मिलेगी राहत, 85 करोड़ की लागत से 13.81 KM डबल बाईपास का मंत्री ने किया शिलान्यास

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर को भीषण जाम से निजात दिलाने की दिशा में रविवार को…

2 घंटे ago

बिहार के छात्रों के लिए सीएम सम्राट ने की 4 बड़ी घोषणाएं, परीक्षा सुधार के लिए उठाया गया ये कदम

पटना में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से आज से दो दिवसीय राज्यस्तरीय…

2 घंटे ago

निशांत दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बढ़ाने पर बात

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रीय राजधानी में उन्होंने…

10 घंटे ago

अति पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र कुमार तांती के 70वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : प्रभात हॉस्पिटल परिसर में रविवार को पूर्व विधान परिषद सदस्य सह अति पिछड़ा…

10 घंटे ago