Samastipur

रोसड़ा को भीषण जाम से मिलेगी राहत, 85 करोड़ की लागत से 13.81 KM डबल बाईपास का मंत्री ने किया शिलान्यास

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर को भीषण जाम से निजात दिलाने की दिशा में रविवार को बड़ी पहल हुई। बिहार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने कलवाड़ा चौक पर 13.81 किलोमीटर लंबे डबल बाईपास की आधारशिला रखी। शिलान्यास के बाद माध्यमिक विद्यालय कलवाड़ा परिसर में जनसभा का आयोजन किया गया। इस डबल बाईपास परियोजना के पूरा होने के बाद रोसड़ा शहर में भारी वाहनों का दबाव काफी कम होने की उम्मीद है। बेगूसराय, दरभंगा, समस्तीपुर और खगड़िया की ओर जाने वाले भारी व्यावसायिक वाहनों को शहर के अंदर से गुजरने की जरूरत नहीं होगी। इससे शहर की मुख्य सड़कों पर लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

दो हिस्सों में बनेगा डबल बाईपास :

परियोजना के तहत बूढ़ी गंडक के दोनों तटबंधों पर बनने वाले दक्षिणी बाईपास की लंबाई करीब 8.8 किलोमीटर होगी। यह बेगूसराय के दौलतपुर से शुरू होकर विभूतिपुर के सलखन्नी में एसएच-55 से जुड़ेगा।

वहीं दूसरा बाईपास रोसड़ा-हथौड़ी पथ में बालापर चौक से शुरू होकर ढरहा के पास एसएच-88 में मिलेगा। इसकी लंबाई करीब पांच किलोमीटर होगी। दोनों बाईपास मिलाकर कुल लंबाई 13.81 किलोमीटर होगी।

शिवाजीनगर में सड़क चौड़ीकरण की भी आधारशिला :

पथ निर्माण मंत्री ने शिवाजीनगर में बल्लीपुर से डुमरा मोहन तक सड़क चौड़ीकरण योजना की भी आधारशिला रखी। इससे क्षेत्र में सड़क संपर्क और आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

5 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ :

डबल बाईपास के निर्माण से रोसड़ा अनुमंडल और आसपास के करीब पांच लाख से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। भारी वाहनों के शहर से बाहर निकलने के बाद रोसड़ा की मुख्य सड़कों पर यातायात का दबाव करीब 70 प्रतिशत तक कम होने का दावा किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ व्यवसायियों और रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

85 करोड़ से अधिक होगी लागत :

करीब 85 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना में मजबूत सड़क संरचना के साथ छोटे पुल-पुलियों और नालों का भी निर्माण किया जाएगा। विभागीय समय सीमा के अनुसार निर्माण कार्य को अगले 18 से 24 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

बाईपास के निर्माण से रोसड़ा शहर में लंबे समय से बनी जाम की समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है। अब लोगों की नजर निर्माण कार्य शुरू होने और निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना पूरी होने पर है।

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

36 मिनट ago

जीविका के 20 साल पूरे होने पर समस्तीपुर में ‘नीतीश संवाद कार्यक्रम’ आयोजित, डिप्टी-सीएम बोले- “जीविका ने बदली गांवों की तस्वीर”

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…

1 घंटा ago

स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

समस्तीपुर : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छता ही…

1 घंटा ago

कानून-व्यवस्था पर चिराग के बयान से गरमाई सियासत, समस्तीपुर पहुंचे डिप्टी-सीएम अनंत सिंह पर भी बोले- “पार्टी नजर बनाई हुई है”

समस्तीपुर : जीविका के बीस साल पूरे होने पर जेडीयू द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में…

1 घंटा ago

समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बुकिंग हुई शुरू…

त्योहारी सीजन में भीड़ से राहत के लिए समस्तीपुर और मुंबई के बीच स्पेशल एसी…

2 घंटे ago

नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करता था युवक, चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाने पर लोगों ने की पिटाई, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुईधारा चौक पर चोरी के संदेह में गुरुवार को…

6 घंटे ago