समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बूढ़ी गंडक नदी में एक किशोरी एवं एक किशोर डूब गए, जिसमें किशोर लापता हो गया। वहीं लापता किशोर के खोज के लिए एसडीआरएफ की दूसरी टीम प्रशासन द्वारा बुलाया गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि जहां बूढ़ी गंडक नदी में बुधवार की दोपहर बाद पटपारा पुल के निकट स्नान के दौरान एक 12 वर्षीय किशोर नदी में लापता हो गया।
लापता किशोर वैशाली जिला के सहदेई बुजुर्ग शेखोपुर निवासी बैजू साहनी का पुत्र साहिल कुमार बताया गया है। साहिल विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपारा उतर अपने नाना सहदेव सहनी के यहां अपनी मां के साथ एक न्योता में आया था। बुधवार की दोपहर में वह बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गया था। गहरे पानी में चले जाने के कारण वह लापता हो गया। स्थानीय गोताखोरों द्वारा काफी खोजबीन किया गया परंतु कुछ पता नहीं चला। हालांकि देर शाम तक किशोर का कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही लापता किशोर की माता रूबी देवी सहित उसके ननिहाल में व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।
वहीं दूसरी और मंगलवार की संध्या थाना क्षेत्र के महथी पुरानी पुल के निकट एक अष्टम वर्ग की 14 वर्षीय छात्रा बूढ़ी गंडक नदी में गिर गई। परन्तु घटना के 18 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने बुधवार की देर संध्या में छात्रा आयुषी कुमारी का शव महथी पुल के निकट पानी उपलती मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर शव को नदी के पानी से बाहर निकाला। छात्रा महथी उत्तर वार्ड 3 सोनवारचक निवासी पंकज झा उर्फ बाउन झा की पुत्री आयुषी कुमारी बताई गई है।
घटना के संबंध में बताया गया कि आयुषी किसी काम से बाजार जा रही थी। पुरानी पुल के पास अचानक पैर फिसल जाने से वह नदी में गिर गई। घटना की सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम पहुंचकर छात्रा की तलाश में जुटी। छात्रा की मां सुगंधा देवी सहित सभी परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। इस संबंध में सीओ चंद्रशेखर ने बताया कि लापता किशोर की तलाश के लिए एसडीआरएफ की दूसरी टीम को बुलाई गई है।
समस्तीपुर/उजियारपुर : अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चैता उत्तरी में 13वां…
समस्तीपुर : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला…
समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरौत चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…