Samastipur

गांवपुर योगी चौक पर कांवड़ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, भारी वाहनों पर रोक सहित कई मुद्दों पर बनी सहमति

समस्तीपुर/उजियारपुर : श्रावण मास की अंतिम सोमवारी को लेकर गांवपुर योगी चौक पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता दलसिंहसराय एसडीओ किशन कुमार एवं एसडीपीओ विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुगम एवं भक्तिमय माहौल में संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में उजियारपुर के बीडीओ संजीव कुमार, सीओ अभिषेक आनंद एवं थानाध्यक्ष अजीत कुमार समेत कई पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क की मरम्मती, निर्बाध बिजली आपूर्ति, डॉक्टर के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था, पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति तथा निर्धारित समय से भारी वाहनों का परिचालन बंद कराने पर विशेष चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर प्रशासन के समक्ष कई सुझाव रखे। अधिकारियों ने यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में गाँवपुर पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद सिंह, सरपंच मो. गजाली, पतैली पश्चिमी के मुखिया चंद्रशेखर प्रसाद चौरसिया, मनोज कुमार, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अरुण सिंह, रूप नारायण सिंह, गौरी शंकर सिंह, अमरेश कुमार, नवीन सिंह, अर्जुन दास, मुनेश्वर सिंह, रामदास रजक, सियाशरण साहनी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर से गुजरने वाली 18 ट्रेनें डायवर्ट, शहीद और अमरनाथ एक्सप्रेस का भी बदला रूट

लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग को लेकर ट्रेनों के परिचालन…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में सांप काटने के बाद पीड़ित युवक को जगाने बैठे थे, लेकिन देर रात अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हीं दो भाइयों को हमेशा के लिए सुला दिया

समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में गुरुवार की रात…

16 घंटे ago

मध्याह्न भोजन योजना में समस्तीपुर जिले को मिले 20 करोड़ 79 लाख रुपये 

समस्तीपुर : मध्याह्न भोजन योजना में जिले को एमडीएम संचालित स्कूल शिक्षा समिति, स्कूलों में…

1 दिन ago

समस्तीपुर SP आवास रोड में बाइक सवार वृद्ध महिला से चेन स्नैचिंग कर फरार हुए उच्चके

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसपी आवास रोड में पार्क के समीप गुरुवार की…

2 दिन ago