Samastipur

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने की रफ्तार जिले में काफी धीमी है। राज्य स्तर पर जारी समीक्षा में 50 प्रतिशत से कम शिक्षकों के लॉगिन वाले जिलों की प्रगति को असंतोषजनक बताया गया है। ऐसे सभी जिलों को अब दो दिनों के अंदर सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया है।

विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि पूर्व में कार्यालय पत्रांक 3143, दिनांक 04 जून 2018 के माध्यम से सभी जिलों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इसके तहत जिलावार विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराया जा रहा है। राज्य स्तर पर इसकी प्रगति की लगातार समीक्षा की जा रही है। जारी समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार शिवहर, कटिहार, भोजपुर, गया, सारण एवं मुजफ्फरपुर जिलों में 50 प्रतिशत से अधिक शिक्षकों ने प्रशस्त ऐप 2.0 पर लॉगिन किया है। वहीं शेष जिलों में पंजीकरण की प्रगति काफी असंतोषजनक पाई गई है। इसी को देखते हुए 50 प्रतिशत से कम प्रगति वाले जिलों को अभियान चलाकर पंजीकरण पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।

भारत सरकार हर सप्ताह कर रही समीक्षा प्रशस्त ऐप 2.0 पर शिक्षकों के पंजीकरण की प्रगति की भारत सरकार स्तर से प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जा रही है। ऐसे में जिलों में पंजीकरण की धीमी गति को लेकर शिक्षा विभाग ने गंभीरता दिखाई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के शिक्षकों का पंजीकरण निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाए। निर्देश के अनुसार संबंधित अधिकारी विद्यालयवार पंजीकरण की स्थिति की निगरानी करेंगे और जिन शिक्षकों का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, उनका तत्काल पंजीकरण कराएंगे। विभाग का उद्देश्य प्रशस्त ऐप 2.0 से संबंधित प्रक्रिया में जिले के सभी शिक्षकों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

39 मिनट ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

45 मिनट ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

1 घंटा ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

9 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

16 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

22 घंटे ago