Samastipur

समस्तीपुर : नेत्रदान कर समाज को दिया मानवीय संदेश, दिवंगत बालू राम मोदी के श्राद्धकर्म पर परिजनों का सम्मान

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर के वरिष्ठ व्यवसायी बालू राम मोदी के निधन के बाद उनके नेत्रदान से समाज में मानव सेवा और अंगदान का प्रेरक संदेश गया। मंगलवार को उनके आवास पर श्राद्धकर्म के साथ मारवाड़ी रीति-रिवाज के अनुसार गौदान एवं टीका कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दधीचि देहदान समिति, समस्तीपुर इकाई की ओर से दिवंगत के चारों पुत्र निर्मल मोदी, राजेंद्र मोदी, राकेश मोदी एवं मोहन मोदी को मिथिला चादर और समिति का पट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समिति की ओर से परिजनों को पौधा भी भेंट किया गया।

समिति के जिला संयोजक एवं द एलिट सोसायटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का समन्वय किया। उन्होंने कहा कि बालू राम मोदी के निधन के बाद नेत्रदान किया जाना समाज के लिए प्रेरणादायी है। इससे अंगदान और देहदान जैसी मानवीय परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा तथा अन्य लोग भी इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित होंगे। कार्यक्रम में दधीचि देहदान समिति के जिलाध्यक्ष सुमन सौरभ सिंहा, संरक्षक वरुणेश विजय, संजय कुमार बबलु, डॉ. आरपी सिंह, सुनील ठाकुर, राकेश कुमार, राजीव सूर्यवंशी, राजकुमार राय, अरुण कुमार चौधरी, अरविंद कुमार झा, रंजीत कुमार, विकास कुमार सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 12 अगस्त के बदले अब 14 अगस्त को निकलेगी तिरंगा रैली, डिप्टी-सीएम विजय कुमार चौधरी भी होंगे शामिल !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 12 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा रैली अब 14 अगस्त को…

4 घंटे ago

खुदीराम बोस के शहादत दिवस पर आरवाईए ने किया माल्यार्पण, संघर्ष की विरासत आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

समस्तीपुर/पूसा : महान क्रांतिकारी शहीद खुदीराम बोस के 118वें शहादत दिवस पर मंगलवार को इंकलाबी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बिना लाइसेंस के चल रही दवा दुकान पर छापेमारी, 140 प्रकार की दवाएं जब्त

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत रहियार उत्तर पंचायत के बेला चौक पर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : केले के पत्तों पर परोसा गया MDM, बच्चों ने लिया पारंपरिक भोजन का आनंद

समस्तीपुर : जिले के पूसा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय ग्रामीण प्रतिष्ठान, बिरौली में भारतीय संस्कृति…

5 घंटे ago

BRB कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन करेगा छात्र संगठन AISA

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज परिसर में छात्रों की मूलभूत सुविधाओं, नियमित वर्ग संचालन और प्रशासनिक…

6 घंटे ago

KSR काॅलेज बचाने को सरायरंजन से पटना तक पदयात्रा, CM और नेता प्रतिपक्ष से मिलकर रखेंगे मांग; जिला भू-अर्जन पदाधिकारी व डिप्टी-सीएम पर लगाया गंभीर आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे के लिए सरायरंजन बाजार के समीप बदले गए एलाइनमेंट को लेकर…

7 घंटे ago