समस्तीपुर/पूसा : महान क्रांतिकारी शहीद खुदीराम बोस के 118वें शहादत दिवस पर मंगलवार को इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की ओर से वैनी-पूसा रोड बाजार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरवाईए के प्रखंड सचिव डॉ. मुकेश कुमार ने की। इस दौरान नौजवानों ने शहीद खुदीराम बोस की संघर्षशील विरासत को आगे बढ़ाने तथा छात्र-युवा अधिकारों की लड़ाई को तेज करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरवाईए के जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि खुदीराम बोस ने महज 18 वर्ष की उम्र में देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे को स्वीकार किया। उनकी शहादत आज भी नौजवानों को साहस, त्याग और संघर्ष की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में छात्र-युवा बेरोजगारी, महंगी शिक्षा, पेपर लीक, परीक्षा व्यवस्था में अनियमितता, फीस वृद्धि और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन सवालों के खिलाफ संगठित संघर्ष को मजबूत करना ही शहीदों की विरासत को आगे बढ़ाना है।
भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि खुदीराम बोस की शहादत अन्याय और दमन के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देती है। आज की पीढ़ी को उनकी विरासत से प्रेरणा लेकर शिक्षा, रोजगार, समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने 20 अगस्त को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में आयोजित छात्र-युवा संसद को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम में रौशन कुमार, अमित कुमार, मो. आले, सुबोध कुमार गुप्ता, सूरज शाह, बिजली कुमार, मनोज पासवान, रामदेव शाह, लाल बाबू साह, अर्जुन कुमार, गणेश कुमार, मनदीप कुमार, राजीव कुमार, नयन कुमार सहित दर्जनों नौजवान मौजूद थे।
समस्तीपुर : जिले के गायक व म्यूजिक प्रोड्यूसर सुमित झा का नया देवी भक्ति गीत…
समस्तीपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र समस्तीपुर में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को लेकर बिहार पंचायत-नगर…
समस्तीपुर : झारखंड के जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में विगत 24…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के…
समस्तीपुर : बाढ़ की विभीषिका झेल चुके मोहनपुर प्रखंड के हरदासपुर इलाके में राहत वितरण…
समस्तीपुर : जिले में साइबर बदमाशों ने अलग-अलग तरीके अपनाकर दो लोगों से 6.51 लाख…