Samastipur

समस्तीपुर के सिंघिया में 950 ग्राम गांजा के साथ सरकारी स्कूल का शिक्षक और उसका पुत्र गिरफ्तार

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लिलहौल गांव में छापेमारी कर 950 ग्राम गांजा के साथ सरकारी स्कूल के शिक्षक व उसके पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों पिता पुत्र पिछले कई महीनों से गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त थे। पुलिस ने शिक्षक के घर से गांजा बरामद करने के बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कांड दर्ज करने के बाद शुक्रवार को दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कार्रवाई के दौरान बीडीओ विवेक रंजन भी पुलिस टीम के साथ मौजूद थे। सिंघिया थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लिलहौल गांव निवासी सरकारी स्कूल के शिक्षक दिलीप कुंवर के घर में गांजा रखा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने लिलहौल गांव के वार्ड 9 उसके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से करीब 950 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके से स्व. फुलेश्वर कुंवर के पुत्र शिक्षक दिलीप कुंवर तथा उसके पुत्र शुभम कुंवर को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस बरामद गांजा के स्रोत और इसके कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। बताया गया कि पुलिस को लंबे समय से लिलहौल क्षेत्र में गांजा के अवैध कारोबार की सूचना मिल रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

छापेमारी में गांजा बरामद होने के बाद आसपास के लोगों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई। पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। मामले की जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किन-किन स्थानों पर की जाती थी। इधर बीईओ मनोज कुमार झा ने बताया कि नियोजित शिक्षक दिलीप कुंवर की गिरफ्तारी की जानकारी उन्हें मिली है। उन्होंने बताया कि दिलीप कुंवर प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीनिया में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। गांजा के साथ गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद विभागीय स्तर पर भी मामले की जानकारी ली जा रही है। आगे पुलिस जांच और प्राप्त आधिकारिक जानकारी के आधार पर आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

BRB को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने की मांग, AISA ने बुनियादी सुविधाओं की बहाली को लेकर किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने समेत छात्रों की बुनियादी सुविधाएं…

12 मिनट ago

DAV की टीम ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी, जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन

समस्तीपुर : जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न स्पर्धाओं का…

21 मिनट ago

UPI के जरिए दलसिंहसराय की महिला के बैंक अकाउंट से 3.99 लाख रुपये साइबर फ्रॉड ने उड़ाए

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की एक महिला साइबर फ्रॉड के निशाने…

31 मिनट ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हर्ष फायरिंग मामले में ललन ईश्वर के घर से राइफल और कारतूस बरामद, हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग का…

48 मिनट ago

मथुरापुर थानाध्यक्ष को हटाकर SP ने अनुसंधानकर्ता के रूप में भेजा रोसड़ा, धनंजय को मिली थानेदारी

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार को थानेदारी के पद…

4 घंटे ago