Samastipur

असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए समस्तीपुर के राजू सहनी ने मुख्यमंत्री को दिया 1.11 लाख रुपये का सहयोग

समस्तीपुर : असम में आई भीषण बाढ़ के बीच समस्तीपुर के उजियारपुर के रहने वाले समाजसेवी राजू सहनी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात कर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1,11,001 रुपये का चेक सौंपा।

इस मौके पर राजू सहनी ने कहा कि बाढ़ और आपदा की कोई सीमा नहीं होती। ऐसे कठिन समय में एक-दूसरे के साथ खड़ा होना ही सच्ची इंसानियत है। उन्होंने कहा कि बिहार के अलावा झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों के लोग असम में रहकर अपनी मेहनत और कर्म से जीवन संवार रहे हैं। ऐसे में असम के लोग जब प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हैं, तो उनके दुख-दर्द में सहभागी बनना सभी की जिम्मेदारी है।

राजू सहनी ने कहा कि यह सहयोग केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि आपदा की घड़ी में इंसानियत, भाईचारे और एकजुटता का संदेश है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समाज के सक्षम लोग भी आगे आकर बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद करेंगे। असम में बाढ़ से प्रभावित हजारों परिवारों के सामने मुश्किलें खड़ी हैं। ऐसे समय में समस्तीपुर से बढ़ाया गया यह मदद का हाथ पीड़ितों के प्रति संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

मथुरापुर थानाध्यक्ष को हटाकर SP ने अनुसंधानकर्ता के रूप में भेजा रोसड़ा, धनंजय को मिली थानेदारी

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार को थानेदारी के पद…

3 घंटे ago

पोदार इंटरनेशनल स्कूल में सनातन रक्तदान समूह द्वारा शिविर का आयोजन, शिक्षकों व कर्मियों ने किया रक्तदान

समस्तीपुर : पोदार इंटरनेशनल स्कूल, समस्तीपुर परिसर में बुधवार को सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल की मोहनपुर, सतमलपुर, काशीपुर और दलसिंहसराय शाखाओं में गुरुवार…

5 घंटे ago

रंगदारी नहीं देने पर सिर पर तलवार से किया वार, रोसड़ा कोर्ट ने पिता-पुत्र को सुनाई 8 साल की सजा

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा व्यवहार न्यायालय के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार मिश्रा…

13 घंटे ago

ट्रेन कैंसल: 4 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, कहीं आप न हो जाएं परेशान, अभी पढ़ें पूरा अपडेट…

रेलवे यात्रियों के लिए अगले कुछ दिन परेशानी भरे रहने वाले हैं. नए राजेंद्र रेल…

14 घंटे ago

कोरबद्दा में किशोरी संग दो युवक को ग्रामीणों ने बंद घर में बनाया बंधक, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव में बुधवार को एक घर में कमरा…

14 घंटे ago