Samastipur

समस्तीपुर से करनाल मजदूरी करने गया राज मांझी लापता, चार छोटे-छोटे बच्चों समेत पूरा परिवार परेशान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर पंचायत के वार्ड 10 निवासी 27 वर्षीय राज माझी के लापता होने का मामला सामने आया है। राज माझी मजदूरी करने के लिए करनाल गए थे। उनके अचानक लापता होने के बाद परिवार के लोग काफी परेशान हैं। कई दिनों से उनका कोई सुराग नहीं मिलने के कारण पत्नी समेत परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। इस संबंध में राज माझी की पत्नी फूल कुमारी देवी ने हथौड़ी थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से पति की खोजबीन कराने की गुहार लगाई है।

थाना में दिए आवेदन में फूल कुमारी देवी ने बताया है कि उनके पति राज माझी बीते 14 अगस्त को करीब 11 बजे दिन में करनाल में मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद 15 अगस्त को दिन में करीब दो बजे तक उनकी पति से मोबाइल फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत होने तक सब कुछ सामान्य था। लेकिन दोपहर करीब दो बजे के बाद अचानक उनके पति का मोबाइल फोन बंद बताने लगा। इसके बाद से लगातार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी।

फूल कुमारी देवी ने बताया कि मोबाइल बंद होने के बाद परिवार के लोगों ने अपने स्तर से भी राज माझी के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया। परिचितों और अन्य लोगों से संपर्क कर उनके बारे में पता लगाने की कोशिश की गई, लेकिन अब तक उनके संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। शुक्रवार 21 अगस्त तक राज माझी का कोई पता नहीं चलने से परिवार के लोग काफी चिंतित हैं।

राज माझी के लापता होने से परिवार के सामने परेशानी और चिंता दोनों बढ़ गई है। पत्नी फूल कुमारी देवी के साथ उनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। इनमें 10 वर्षीय निशा कुमारी, आठ वर्षीय शीतल कुमारी, छह वर्षीय प्राची कुमारी और चार वर्षीय अयांश कुमार शामिल हैं। पिता के कई दिनों से घर नहीं लौटने और उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिलने से परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। पत्नी और बच्चों को लगातार उनके सकुशल वापस लौटने की उम्मीद है।

परिजनों ने हथौड़ी पुलिस से राज माझी की जल्द से जल्द खोजबीन कराने तथा उनके संबंध में जानकारी प्राप्त करने की मांग की है। पत्नी ने अपने आवेदन में पुलिस से निवेदन किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए लापता पति की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि परिवार को उनके संबंध में जानकारी मिल सके। इस संबंध में हथौड़ी थानाध्यक्ष मौसम ने बताया कि राज माझी की गुमशुदगी को लेकर एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और गुमशुदा व्यक्ति के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा, रोजगार और पलायन-मुक्त मिथिला के संकल्प के साथ डॉ. धर्मांश रंजन ने MLC प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया नामांकन

होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर ने सोमवार…

6 घंटे ago

जन संवाद में समस्तीपुर डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद…

8 घंटे ago

रंगों में सजे बच्चों के सपने, ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग, बिहार शिक्षा परियोजना एवं सर्व शिक्षा अभियान, समस्तीपुर के तत्वावधान में…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय में सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 41 यूनिट रक्त संग्रहित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सनातन सेवा संस्थान द्वारा संचालित सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में रविवार को…

9 घंटे ago

ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा आयोजित शिविर में 25 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के सुजावलपुर स्थित एक्सपर्ट कोचिंग सेंटर परिसर में ग्रामीण रक्तदान…

9 घंटे ago

रोटी बैंक के बैनर तले छायागृह जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 16 युवाओं ने किया रक्तदान

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर प्रखंड के देसरी उर्फ शाहजहांपुर पंचायत के वार्ड संख्या 18 में रविवार…

9 घंटे ago