Samastipur

BPSC अध्यापक संघ की प्रखंड इकाई का गठन, राजन कुमार बने शिवाजीनगर प्रखंड अध्यक्ष

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय शिवाजीनगर के सभागार में रविवार को बीपीएससी अध्यापक संघ, जिला इकाई समस्तीपुर के तत्वावधान में शिवाजीनगर प्रखंड इकाई के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में बीपीएससी विद्यालय अध्यापकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राजन कुमार ने की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने संगठन की मजबूती और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पहुंचे संघ के जिला अध्यक्ष अभिलाष कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार एवं जिला सचिव पंकज कुमार का शिक्षकों की ओर से पाग, माला एवं चादर भेंटकर सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान शिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा। इसके बाद उपस्थित विद्यालय अध्यापकों की सर्वसम्मति से शिवाजीनगर प्रखंड इकाई के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें राजन कुमार को प्रखंड अध्यक्ष तथा विपिन कुमार पटेल को उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित शिक्षकों ने बधाई दी तथा शिक्षक हितों के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

संघ के जिला अध्यक्ष अभिलाष कुमार वर्मा ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को एकजुट कर उनके हितों एवं अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाना है। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर संगठन के गठन से शिक्षकों की समस्याओं को बेहतर तरीके से सामने रखने और उनके समाधान की दिशा में सामूहिक प्रयास को बल मिलेगा। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रखंड इकाई के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
कार्यक्रम का मंच संचालन शंकर सर ने किया।

गणेश सर ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम में शामिल सभी विद्यालय अध्यापकों एवं शिक्षक साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता से संगठन को मजबूती मिलेगी और भविष्य में शिक्षक हित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा। कार्यक्रम में विजय कुमार, सौरभ कर्ण, अशोक कुमार, पंकज कुमार, चिरंजीव कुमार, रामकुमार सिंह, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, नीरज कुमार, आरती कुमारी, प्रकाश कुमार, आदित्य कुमार, राजा कुमार समेत अन्य विद्यालय अध्यापक उपस्थित रहे। अंत में बीपीएससी अध्यापक संघ, जिला इकाई समस्तीपुर की ओर से सभी शिक्षक साथियों की सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में GST विभाग का छापा, ट्रांसपोर्टर के गोदाम से बिना कागजात का माल जब्त, टैक्स चोरी की जांच शुरू

समस्तीपुर : त्योहारी सीजन में टैक्स चोरी रोकने के लिए जीएसटी विभाग ने अपनी निगरानी…

34 मिनट ago

BRB को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने की मांग, AISA ने बुनियादी सुविधाओं की बहाली को लेकर किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने समेत छात्रों की बुनियादी सुविधाएं…

12 घंटे ago

DAV की टीम ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी, जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन

समस्तीपुर : जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न स्पर्धाओं का…

13 घंटे ago

UPI के जरिए दलसिंहसराय की महिला के बैंक अकाउंट से 3.99 लाख रुपये साइबर फ्रॉड ने उड़ाए

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की एक महिला साइबर फ्रॉड के निशाने…

13 घंटे ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हर्ष फायरिंग मामले में ललन ईश्वर के घर से राइफल और कारतूस बरामद, हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग का…

13 घंटे ago