Samastipur

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क अभियान; ग्रामीणों में उत्साह, बढ़-चढ़कर कर रहे आर्थिक सहयोग

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की पहल को लेकर जनसहयोग अभियान तेज कर दिया गया है। प्रतिमा स्थापना को ऐतिहासिक एवं सामाजिक सांस्कृतिक पहल के रूप में देखते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज विकास मंच के पदाधिकारी और सदस्य प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस दौरान लोगों को प्रतिमा स्थापना के उद्देश्य, इसके महत्व तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए इसके प्रेरणादायी संदेश के बारे में जानकारी दी जा रही है।

अभियान को ग्रामीणों का व्यापक समर्थन मिल रहा है और लोग अपनी स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग देकर इस पहल में भागीदारी निभा रहे हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज विकास मंच के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह एवं सचिव सह सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में मंच के पदाधिकारी और सदस्य गांव गांव पहुंचकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। अभियान के दौरान ग्रामीणों से प्रतिमा स्थापना के लिए सहयोग की अपील की जा रही है।

मंच के सदस्य सुशील कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, चंदन कुमार समेत अन्य सदस्य भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सदस्यों का कहना है कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रनिष्ठा, कुशल नेतृत्व और सामाजिक एकजुटता की प्रेरणा देता है। ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रतिमा शिवाजीनगर बाजार में स्थापित होने से क्षेत्र की पहचान को भी नई मजबूती मिलेगी।

मंच के सचिव सह सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिमा स्थापना को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। विभिन्न गांवों से लोग स्वयं आगे आकर सहयोग राशि प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के क्रम में करियन गांव निवासी वीरेंद्र मिश्रा ने 21 हजार रुपये, रजौर गांव निवासी शंकर दयाल सिंह ने 1 लाख 31 हजार रुपये, गंगाराही गांव निवासी रवीन्द्र कुमार ने 51 हजार रुपये तथा शाहपुर गांव निवासी अशोक कुमार सिंह ने 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की है। इसके अलावा प्रखंड के अन्य कई गांवों के लोगों ने भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग देकर प्रतिमा स्थापना अभियान को मजबूती प्रदान की है।

मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि जनसहयोग से प्राप्त राशि का उपयोग छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापना से जुड़े कार्यों में किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केवल प्रतिमा स्थापित करना ही नहीं, बल्कि युवाओं और नई पीढ़ी को छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों, संघर्ष, साहस और नेतृत्व क्षमता से परिचित कराना भी है। ग्रामीणों का कहना है कि शिवाजीनगर बाजार में प्रतिमा स्थापित होने से क्षेत्रवासियों में गौरव की भावना बढ़ेगी और आने वाले समय में यह स्थान लोगों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा।

जनसहयोग अभियान के दौरान गांवों में लोगों के बीच आपसी एकजुटता और उत्साह भी देखने को मिल रहा है। मंच के सदस्यों ने बताया कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और प्रखंड के अधिक से अधिक गांवों तक पहुंचकर लोगों को इस पहल से जोड़ा जाएगा। मंच की ओर से सभी वर्गों के लोगों से स्वेच्छा से सहयोग करने की अपील की गई है, ताकि सामूहिक भागीदारी से शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापना का सपना साकार किया जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मेडिकल जांच के बाद पुलिस कस्टडी से शराब पीने का आरोपी फरार, अस्पताल से निकलते ही धक्का देकर भागा

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना क्षेत्र में शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार एक युवक सोमवार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर कांग्रेस कार्यालय में 26वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व शिक्षा मंत्री अनुग्रह नारायण सिंह

समस्तीपुर : पूर्व शिक्षा मंत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे स्व. अनुग्रह नारायण…

5 घंटे ago

पूसा स्थित मॉडल हाई स्कूल परिसर में प्रयोगशाला भवन निर्माण कार्य में अनियमितता ! सिर्फ चार पिलरों पर बन रहे है भवन के तीन कमरे

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड के महमदपुर देवपार पंचायत स्थित सरस्वती विद्या निकेतन…

5 घंटे ago

परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम

राज्य सरकार के अधीन विभिन्न परीक्षा बोर्ड, आयोगों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य भर्ती एजेंसियों द्वारा आयोजित…

6 घंटे ago

पटना पूर्णिया एक्सप्रेस-वे अलाइनमेंट विवाद पर समस्तीपुर जिला प्रशासन हुआ सक्रिय, ग्रामीणों की मांग पर DM ने NHAI को भेजा पत्र

तस्वीर : सांकेतिक  समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (नेशनल एक्सप्रेसवे-9) के प्रस्तावित अलाइनमेंट को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में अमर शहीद रामफल मंडल को श्रद्धांजलि, 19 साल की उम्र में दी थी देश के लिए शहादत

समस्तीपुर : लोहिया आश्रम में अमर शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम…

7 घंटे ago