Samastipur

समस्तीपुर कांग्रेस कार्यालय में 26वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व शिक्षा मंत्री अनुग्रह नारायण सिंह

समस्तीपुर : पूर्व शिक्षा मंत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे स्व. अनुग्रह नारायण सिंह की 26वीं पुण्यतिथि जिला में कांग्रेस कार्यालय मथुरापुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष मो. अबु तमीम ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने स्व. अनुग्रह बाबू को महान शिक्षा प्रेमी की संज्ञा देते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में अनेक शिक्षण संस्थानों की स्थापना एवं संचालन कर शिक्षा की अलख जगाई। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव राम कलेवर प्रसाद सिंह ने कहा कि अनुग्रह बाबू केवल कांग्रेस पार्टी के वफ़ादार सिपाही ही नहीं थे बल्कि वे देश में सहकारिता आंदोलन के मेरुदण्ड भी रहे।

उन्होंने सहकारिता के माध्यम से आम आदमी के विकासात्मक प्रक्रिया को मज़बूत किया। मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, पूर्व महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, जुल्फ़िकार आलम, मो. मोहिउद्दीन, डॉ. राहत करीम, डॉ अशोक कुमार अकेला, स्वाती कुमारी, सिराज अहमद, प्रमोद कुमार, विकाश मिश्रा, कामिनी जायसवाल, राम शंकर राय, अवधेश कुमार सिंह, मो० फ़ैयाज़ आदि लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मध्याह्न भोजन योजना पर संकट, भुगतान नहीं हुआ तो 12 अक्टूबर से राशन देना बंद करेंगे वेंडर

समस्तीपुर : जिले में पीएम पोषण योजना (मध्याह्न भोजन योजना) के संचालन पर संकट मंडराने…

7 घंटे ago

रिफाइनरी के भारी वाहन से लगा भीषण जाम, सिमरिया गंगा घाट जानेवाले 5 घंटे तक जाम में फंसे रहे, पुलिस ने संभाला मोर्चा

दुर्गा पूजा और गंगा स्नान के लिए शनिवार सुबह से ही सिमरिया गंगा घाट पर…

11 घंटे ago

छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए 16 और 17 अक्टूबर को लगेगा विशेष कैंप

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने से छूट…

22 घंटे ago

समस्तीपुर के 4.57 लाख पेंशनधारियों के खाते में 52.55 करोड़ रुपये अंतरित

समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 57 हजार 896 पेंशनधारियों के खाते में सितंबर 2026…

22 घंटे ago

पर्व-त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, SP ने क्राइम मीटिंग के दौरान दिये कई निर्देश; पंडालों में CCTV और सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने शनिवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग…

1 दिन ago

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर समस्तीपुर सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय में…

1 दिन ago