Samastipur

सरायरंजन के कल्याणपुर स्थित विनोद नर्सिंग होम में इलाज के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर स्थित विनोद नर्सिंग होम में उपचार के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने नर्सिंग होम परिसर में हंगामा किया तथा अस्पताल को सील करने और संबंधित डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग की. मृतका की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव निवासी मोती कुमार की पत्नी अंशु कुमारी (24 वर्ष) के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार, अंशु अपने मायके घटहो थाना क्षेत्र के लगमा गांव में रह रही थी. 30 जुलाई को तबीयत खराब होने पर उसकी मां ने आशा कार्यकर्ता को सूचना दी. परिजनों का आरोप है कि सरकारी अस्पताल ले जाने के बजाय आशा कार्यकर्ता ने उसे कल्याणपुर स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया. परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद अंशु की तबीयत लगातार बिगड़ती रही. उनका कहना है कि बार-बार आग्रह करने के बावजूद समय पर समुचित इलाज नहीं किया गया.

बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे समस्तीपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. वहां से हालत नाजुक होने पर पटना रेफर किया गया, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई. महिला की मौत की खबर मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण शव के साथ नर्सिंग होम पहुंचे और कई घंटों तक प्रदर्शन किया. उन्होंने अस्पताल को सील करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

परिजनों ने यह भी दावा किया कि इसी नर्सिंग होम में 4 फरवरी को भी कथित लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा की मौत हुई थी. इधर सूचना मिलने पर सरायरंजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि परिजनों से आवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बरसात के मौसम में MDM के साफ-सफाई पर नजर रखेंगे अधिकारी

समस्तीपुर : बरसात के मौसम में मध्याहन भोजन योजना अंतर्गत संचालित प्रारंभिक विद्यालयों के लगातार…

49 मिनट ago

कलेक्शन कर लौट रहे फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 86 हजार रुपये की लूट, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख गांव में सोमवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों…

2 घंटे ago

ड्रग सिंडिकेट पर बड़ा वार! समस्तीपुर में साढ़े 12 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के बड़े नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से फरार कैदी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार, भागने के बाद पहुंचा था रिश्तेदार के घर

समस्तीपुर : व्यवहार न्यायालय परिसर से सोमवार को पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए पाक्सो मामले…

3 घंटे ago

18.88 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी में रखकर जा रहा था डिलेवरी देने

समस्तीपुर/बंगरा : बंगरा थाने की पुलिस ने मंगलवार को वाहन जांच के दौरान 18.88 किलोग्राम…

3 घंटे ago