Samastipur

सरायरंजन के कल्याणपुर स्थित विनोद नर्सिंग होम में इलाज के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर स्थित विनोद नर्सिंग होम में उपचार के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने नर्सिंग होम परिसर में हंगामा किया तथा अस्पताल को सील करने और संबंधित डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग की. मृतका की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव निवासी मोती कुमार की पत्नी अंशु कुमारी (24 वर्ष) के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार, अंशु अपने मायके घटहो थाना क्षेत्र के लगमा गांव में रह रही थी. 30 जुलाई को तबीयत खराब होने पर उसकी मां ने आशा कार्यकर्ता को सूचना दी. परिजनों का आरोप है कि सरकारी अस्पताल ले जाने के बजाय आशा कार्यकर्ता ने उसे कल्याणपुर स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया. परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद अंशु की तबीयत लगातार बिगड़ती रही. उनका कहना है कि बार-बार आग्रह करने के बावजूद समय पर समुचित इलाज नहीं किया गया.

बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे समस्तीपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. वहां से हालत नाजुक होने पर पटना रेफर किया गया, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई. महिला की मौत की खबर मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण शव के साथ नर्सिंग होम पहुंचे और कई घंटों तक प्रदर्शन किया. उन्होंने अस्पताल को सील करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

परिजनों ने यह भी दावा किया कि इसी नर्सिंग होम में 4 फरवरी को भी कथित लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा की मौत हुई थी. इधर सूचना मिलने पर सरायरंजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि परिजनों से आवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

4 फरवरी को एक और जच्चा-बच्चा की हुई थी मौत :

सरायरंजन डीह गांव निवासी बॉबी कुमार की पत्नी सपना देवी (19 वर्ष) और उसके नवजात की मौत विगत चार फरवरी को इसी विनोद नर्सिंग होम में हुई थी। घटना को लेकर उस समय परिजनों ने बताया कि विनोद नर्सिंग होम में प्रसूता को प्रसव के लिए लाया गया था। महिला को समान्य डिलेवरी भी हुआ। डिलेवरी होने के साथ ही बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत होने पर डॉक्टर ने कहा कि बच्चे को ले जाकर दफना लें, तो हमलोग मृत बच्चे को लेकर चले गए। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। महिला को डाक्टर ने अपने ही एंबुलेंस से इलाज के लिए कहीं ले गये इस दौरान महिला की भी मौत हो गई। जच्चा बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने जमकर नर्सिंग होम पर हंगामा किया था। इसके बाद परिजनों ने सरायरंजन बाजार में सड़क जाम कर नारेबाजी भी की थी। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मास्टरमाइंड बहू के द्वारा सास को लूटने के बाद ह’त्या की थी साजिश! पांच पन्नों की धमकी भरी पर्ची और तकनीकी साक्ष्य से खुला राज, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत अखतबारा गांव में 10 सितंबर की रात…

23 मिनट ago

बक्सर में छात्राओं से घिनौनी हरकत करने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा मंत्री का कड़ा एक्शन

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…

3 घंटे ago

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

6 घंटे ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन

समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…

9 घंटे ago

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

24 घंटे ago