Samastipur

KSR कॉलेज सरायरंजन बचाने को AISA ने डीएम को सौंपा स्मार-पत्र, पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे का पूर्व एलाइनमेंट बहाल करने समेत छात्र हित की मांगें उठाईं

समस्तीपुर : केएसआर कॉलेज सरायरंजन के अस्तित्व को बचाने, पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण पूर्व निर्धारित एलाइनमेंट के आधार पर कराने समेत छात्र हित से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर छात्र संगठन आइसा ने शनिवार को डीएम को स्मार-पत्र सौंपा। आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने छात्र हित से जुड़े मुद्दों पर जिला प्रशासन से सकारात्मक पहल की मांग की।

आइसा नेताओं ने केएसआर कॉलेज के अस्तित्व को बचाने के लिए एनएसयूआई की ओर से चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन का समर्थन किया। संगठन ने अनशनकारियों से जिला प्रशासन द्वारा सम्मानजनक वार्ता करने की मांग की। आइसा ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर 25 अगस्त को जिला प्रशासन के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने कहा कि एएनएम, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के छात्रों से फीस व परीक्षा शुल्क के रूप में बड़ी राशि ली जा रही है, लेकिन संस्थान में पर्याप्त शिक्षक और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से छात्र परेशान हैं। उन्होंने संस्थान के मामले में छात्र हित में उचित कार्रवाई की मांग की।

स्मार-पत्र में बथुआ बुजुर्ग स्थित उच्च माध्यमिक मॉडल विद्यालय में 15 वर्षीय दलित छात्र से अप्राकृतिक यौन शोषण की कोशिश के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई। आइसा ने आरोप लगाया कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन ने परिचारी और मामले में संरक्षण देने के आरोपों से घिरे वरिष्ठ शिक्षक पर भी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में नीतीश राणा, दीपक यदुवंशी और उदय कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

पोषण कार्यक्रम में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही, DM ने विद्यालयों में नियमित निगरानी और ई-शिक्षाकोष की लंबित प्रविष्टियां समय पर पूरा कराने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सरकारी विद्यालयों में संचालित विद्यालय पोषण कार्यक्रम (अंकुरण) के प्रभावी क्रियान्वयन और ई-शिक्षाकोष…

2 घंटे ago

गांवपुर योगी चौक पर कांवड़ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, भारी वाहनों पर रोक सहित कई मुद्दों पर बनी सहमति

समस्तीपुर/उजियारपुर : श्रावण मास की अंतिम सोमवारी को लेकर गांवपुर योगी चौक पर शांति समिति…

5 घंटे ago

समाजसेवी राजू सहनी ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के घर पहुंचाया कई माह का राशन

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत पतैली पूर्वी पंचायत के हसौली गांव में आर्थिक तंगी से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में बेल्ट्रॉन डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने जिला इकाई गठित कर आंदोलन की रणनीति पर की चर्चा

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय डाटा इन्ट्री ऑपरेटर एकता मंच की समस्तीपुर जिला इकाई के गठन को…

7 घंटे ago

संभावित बाढ़ को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, नाव-SDRF से लेकर मेडिकल कैंप तक की तैयारी

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों…

8 घंटे ago