Samastipur

रोसड़ा में दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, संचालकों में मचा हड़कंप; मानकों की अनदेखी कर हो रहा था संचालित

समस्तीपुर/रोसड़ा : शहर में मानकों के विपरीत संचालित किए जा रहे दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सोमवार को कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया गया। शारदानगर मोहल्ला स्थित मां शारदा नर्सिंग होम में संचालित सेवा अल्ट्रासाउंड और स्टेशन रोड स्थित ग्लोबल अल्ट्रासाउंड को सील किया गया है। कार्रवाई के बाद अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. हरिकांत सिंह ने बताया कि सिविल सर्जन, समस्तीपुर से प्राप्त पत्र के आलोक में दोनों सेंटरों को सील किया गया है। यह कार्रवाई प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी डीसीएलआर कंचन कुमारी झा, पीएचसी प्रभारी डॉ. हरिकांत सिंह एवं ड्रग इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में की गई।

इधर, दो सेंटरों पर कार्रवाई की सूचना मिलते ही शहर में संचालित अन्य अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालकों में भी हड़कंप मच गया। कार्रवाई की भनक लगते ही कई संचालक अपने-अपने सेंटरों का शटर गिराकर वहां से निकल गए। बताया जाता है कि शहर में कई अल्ट्रासाउंड सेंटर मानकों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे सेंटरों पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। दो सेंटरों को सील किए जाने के बाद अब अन्य सेंटरों की भी जांच और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

चैता उत्तरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 13वां स्थापना दिवस व सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर/उजियारपुर : अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चैता उत्तरी में 13वां…

2 घंटे ago

समस्तीपुर की सड़कों पर अचानक उतरी पुलिस, SP अरविंद प्रताप सिंह ने खुद संभाली कमान, एक-एक वाहनों की हुई जांच

समस्तीपुर : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला…

4 घंटे ago

रोसड़ा में बच्चे का झाला दिखाने के बहाने आभूषण दुकान में घुसा बदमाश, हथियार दिखाकर जेवर से भरा बाॅक्स लेकर हुआ फरार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरौत चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले इन 6 प्रखंडों में 5 से 10 अक्टूबर तक लगेगा जॉब कैंप, 150 पदों पर होगा युवाओं का चयन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय…

4 घंटे ago

रात से ही गायब 10 वर्षीय मासूम बच्चे का शव गाछी में मिला, पहुंची पुलिस; परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…

12 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

1 दिन ago