Samastipur

जनसंवाद के दौरान भूमि विवाद के मामलों पर एसपी ने दिए निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश

समस्तीपुर/रोसड़ा : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को रोसड़ा थाना पहुंचकर आयोजित जनसंवाद में आमलोगों की समस्याएं सुनीं। जनसंवाद में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। कई मामलों में फरियादियों ने बताया कि भूमि की पैमाइश हो जाने के बाद भी दूसरे पक्ष द्वारा विवाद खड़ा कर काम में अड़ंगा लगाया जा रहा है। एसपी ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष को भूमि विवाद से जुड़े मामलों को चिन्हित करने तथा विवाद बढ़ने की आशंका वाले मामलों में नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के मामलों में पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर समन्वय के साथ कार्रवाई की जाए, ताकि छोटी घटनाएं आगे चलकर गंभीर विवाद का रूप न ले सकें। जनसंवाद के दौरान थाना में दर्ज कांडों से संबंधित कई शिकायतें भी फरियादियों ने एसपी के समक्ष रखीं। कुछ मामलों में फरियादियों की शिकायत सुनने के बाद एसपी ने थानाध्यक्ष के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी मामले में जल्दबाजी में निष्कर्ष पर नहीं पहुंचें।

मामले की गहनता से जांच, उपलब्ध साक्ष्यों के सत्यापन और सभी पक्षों की जानकारी लेने के बाद ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसपी ने बताया कि जनसंवाद के दौरान प्राप्त शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वहीं, थाना में दर्ज कांडों की भी समीक्षा की जा रही है। उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं के साथ एक-एक कांड की प्रगति की जानकारी ली और लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

एसपी ने कांड अनुसंधानकर्ताओं को हिदायत दी कि अनावश्यक रूप से किसी कांड को लंबित नहीं रखा जाए। अनुसंधान में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाए। उन्होंने वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर देते हुए थानाध्यक्ष और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनसंवाद एवं कांडों की समीक्षा के बाद एसपी देर शाम एसडीपीओ कार्यालय भी पहुंचे। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण कर पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली। इस दौरान एसडीपीओ संजय कुमार सिंहा, सीओ सुमित कुमार एवं इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को मिली करोड़ों रुपये के विभिन्न योजनाओं की सौगात, RPF बैरक का भी हुआ उद्घाटन

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सोमवार को समस्तीपुर रेल मंडल…

12 मिनट ago

बिहार के छात्र-छात्राओं को सीएम सम्राट का तोहफा, हर माह सहयोग शिविर; विद्याथी पोर्टल पर भी

बिहार के शिक्षण संस्थानों में हर महीने के चौथे मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित होंगे,…

32 मिनट ago

जेट प्रेशर मशीन से समस्तीपुर जंक्शन पर होगी रेलवे ट्रैक की सफाई, बदली व्यवस्था

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे ट्रैक की सफाई व्यवस्था में बदलाव किया गया है।…

58 मिनट ago

रोसड़ा में दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, संचालकों में मचा हड़कंप; मानकों की अनदेखी कर हो रहा था संचालित

समस्तीपुर/रोसड़ा : शहर में मानकों के विपरीत संचालित किए जा रहे दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर…

2 घंटे ago

सिनेमा कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर जानलेवा हमला मामले में आरोपी मनिया को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : चर्चित सिनेमा कारोबारी अंटू ईश्वर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस…

11 घंटे ago

समस्तीपुर थानेश्वर मंदिर के पास ड्यूटी पर तैनात महिला होमगार्ड जवान से दुर्व्यवहार, वर्दी को सीने के पास पकड़ा; हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर थानेश्वर स्थान मंदिर के समीप पैदल…

15 घंटे ago